HomeCoronaओमिक्रोन से भारत में पहली Death के बाद मचा हड़कंप

ओमिक्रोन से भारत में पहली Death के बाद मचा हड़कंप

खबर संसार, नई दिल्ली: ओमिक्रोन से भारत में पहली Death के बाद मचा हड़कंप, जिसका डर था वहीं हुआ, ओमिक्रॉन संक्रमण से उबरने के बाद एक 72 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। कोरोना के नये वैरियंट ओमिक्रोन ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बता दें कि आज देश में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से पहली मौत की पुष्टि की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय अनुसार ये मरीज की जयपुर का रहने वाला था जिसकी Death हुई है। कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोगों में ओमिक्रोन संक्रमण को लेकर भय का माहौल बना हुआ है।

ये भी पढें- अब ट्रेन से ले जाइए बारात, रेलवे ने दी Group reservation की सुविधा

नेगेटिव होने के बाद मरीज की Death

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि इस मरीज की मौत ओमिक्रॉन से हुई है। हालांकि मरीज संक्रमित होने के 5 दिनों के बाद नेगेटिव हो गया था लेकिन मंत्रालय ने कहा है कि वह अस्पताल में भर्ती रहा था इसलिए इस Death को ओमिक्रॉन से मौत ही माना जाएगा। बता दें कि मरीज पॉजिटिव होने के बाद इलाज के दौरान नेगेटिव हो गया था लेकिन नेगेटिव होने के कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई थी। वहीं नेगेटिव होने के बाद भी वह अस्पताल में भर्ती था।

बता दें कि बीते वर्ष नवंबर महीने के आखिरी सप्ताह में कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन की पहचान हुई और इस वेरिएंट ने पूरी दुनिया में अनिश्चिय और भय पैदा कर दिया है। हालांकि, WHO के मुताबिक 47 से ज्यादा देशों में फैल चुके ओमिक्रॉन वेरिएंट से अब तक देश में कहीं भी Death का मामला सामने नहीं आया था।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.