Saturday, February 15, 2025
HomeNationalदेश में Petrol 100 रुपए के पार!

देश में Petrol 100 रुपए के पार!

नई दिल्ली, खबर संसार। देश में पेट्रोल (Petrol) 100 रुपए के पार! जी, हां लगातार पेट्रोल व डीजल की बढ़ते रेट ने शतक लगा दिया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में बुधवार से लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए 100 रुपए चुकाने पड़े।

ऑयल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol) की कीमतों में 25-25 पैसे का इजाफा किया। यह लगातार 9वां दिन है, जब तेल की कीमतें बढ़ी हैं। दिल्ली में पेट्रोल 89.54 रुपए और मुंबई में 96 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

श्रीगंगानगर में पेट्रोल-डीजल (Petrol) की सप्लाई जयपुर और जोधपुर डिपो से हाेती है। श्रीगंगानगर से जयपुर 470 किलोमीटर और जाेधपुर 500 किलोमीटर दूर है। इससे ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाती है। बुधवार को श्रीगंगानगर जिले में जयपुर के मुकाबले पेट्रोल और डीजल 4-4 रुपए महंगा रहा।

इसे भी पढ़े- आजादी के बाद पहली महिला को Fasi देने की तैयारी!

श्रीगंगानगर शहर से सटे पंजाब के साधुवाली गांव से गुमजाल गांव तक 9 किलोमीटर के दायरे में 14 पेट्रोल पंप हैं। इस वजह से श्रीगंगानगर के लोग पेट्राेल भरवाने के लिए पंजाब चले जाते हैं।

हालत यहां तक पहुंच गई है कि श्रीगंगानगर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने राज्य सरकार को यह चेतावनी दे डाली है कि अगर बजट में उन्हें राहत नहीं मिली ताे वे पंप बंद कर चाबियां सरकार को सौंप देंगे।

21 बार में पेट्रोल 5.83 रु. और डीजल 6.18 रु. महंगा हुआ

इस महीने बीते 14 दिनों में 11वीं बार पेट्रोल-डीजल महंगा हुआ है। इस दौरान दिल्ली में पेट्रोल (Petrol) 3.24 रुपए और डीजल 3.47 रुपए महंगा हो गया। इससे पहले जनवरी में रेट 10 बार बढ़े थे। इस दौरान पेट्रोल 2.59 रुपए और डीजल 2.61 रुपए महंगा हुआ था। इस साल अब तक 21 बार में पेट्रोल 5.83 रुपए और डीजल 6.18 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ है।

पेट्रोल-डीजल महंगा होने की वजह

कच्चा तेल 13 महीनों में सबसे महंगे स्तर पर है। इस साल कच्चा तेल अब तक 23% तक महंगा हो चुका है। 1 जनवरी को ब्रेंट क्रूड का रेट 51 डॉलर प्रति बैरल था। अब यह 63 डॉलर के पार निकल गया है। इसकी वजह यह है कि दुनियाभर में आर्थिक गतिविधियों में पॉजिटिव ग्रोथ देखी जा रही है। इससे फ्यूल डिमांड बढ़ी है।

केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल (Petrol) पर एक्साइज ड्यूटी नहीं घटा रही। अगर दिल्ली का उदाहरण लें तो यहां एक लीटर पेट्रोल पर 32.90 रुपए और डीजल पर 31.80 रुपए की एक्साइज ड्यूटी लगती है। राज्य सरकारें पेट्रोल-डीजल पर वैट भी लगाती हैं। जैसे- दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल में वैट के 20.61 रुपए शामिल हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.