खबर संसार नई दिल्ली । मीन: राशि वालो का आज का दिन मौज-मस्ती और आनन्द से भरा रहेगा- क्योंकि आप ज़िन्दगी को पूरी तरह जिएंगे। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। ख़ुशमिज़ाज रहें और प्यार की राह में बाधाओं का सामना करने के लिए तैयार रहें।
मेष-राशि वाले आज धन की प्राप्ति हो सकती है, चिंताओं का हल निकलेगा, सन्तान पक्ष की उन्नति होगी.
वृषभ-राशि वाले आज आर्थिक स्थिति अच्छी होगी, नए काम की शुरुआत हो सकती है, संपत्ति का लाभ होगा.
मिथुन– राशि वाले आज सेहत का ध्यान रखें, परिवार में विवाद हो सकते हैं, गुड़ का दान करें.
कर्क– राशि वाले नौकरी में नए अवसर, कारोबार में लाभ होगा, व्यर्थ के विवादों से बचें.
सिंह-राशि वाले मानसिक रूप से बेहतरी होगी, रुके हुए काम पूरे होंगे, संपत्ति का लाभ हो सकता है.
कन्या राशि वाले आज छोटी यात्रा के योग, धन लाभ के योग हैं, करियर में लाभ होगा.
तुला राशि वाले सेहत का ध्यान रखें, किसी भी तरह का बहम ना पालें, शिव जी को जल अर्पित करें.
वृश्चिक राशि वाले आज जिम्मेदारियों को ठीक से निभाइए, जीवनसाथी को लाभ के योग हैं, तनाव ना लें.
धनु राशि वालो के करियर में बदलाव होगा, परिवार में व्यस्तता रहेगी, धन में लाभ होगा.
मकर राशि वालो का आज तनाव समाप्त होगा, धन की स्थिति अच्छी रहेगी, करियर में परिवर्तन के योग हैं.
कुंभ राशि वाले अपनी सेहत पर ध्यान दें, चिंताओं को ना रखें, शिव को जल अर्पित करें.।



