बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उन्हें जबरदस्ती ड्रग्स दिया गया था। सोनाली फोगाट की मौत को लेकर पुलिस ने उनके दो सहयोगियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। उनके परिजन पहले दिन से ही हत्या का शक जता रहे थे।
गोवा पुलिस के आईजीपी ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि हमने सीसीटीवी फुटेज रिकवर किया है जिसमें सुधीर सांगवान और सुखविंदर, सोनाली के साथ पार्टी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सोनाली को जबरदस्ती ड्रग्स दिया गया था। सुखविंदर ने इस बात को माना है कि सोनाली को लिक्विड के रूप में ड्रग्स दिया गया।
क्या कहा पुलिस ने?
पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस तरह का परिवार वाले आरोप लगा रहे थे उसके एविडेंस नहीं मिले हैं। मुंबई से भी कुछ लोग सोनाली से मिलने आने वाले थे। कोई स्पेसिफिक इंजरी नहीं थी जिस वजह से डॉक्टर ने पहले मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया था। सीसीटीवी में दिखाई दिया कि बहुत सारे लोग पार्टी में आए थे। कौन सा ड्रग्स दिया गया था, इस बारे में अभी पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि सोनाली को क्लब से होटल एक टैक्सी वाला लेकर गया था।
दोनों आरोपी किए गए गिरफ्तार
पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमने दोनों आरोपियों को आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत गिरफ्तार किया है। वीडियो से पता चला है कि एक कथित आरोपी पीड़िता को कुछ जबरन पिला रहा था। बता दें कि, सोनाली फोगाट की मौत के बाद उनके परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था और सीबीआई जांच की मांग की थी।
हरियाणा सरकार भी सीबीआई जांच कराने के लिए तैयार हो गई। हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने कहा है कि परिवार की लिखित मांग के आते ही सीबीआई (CBI) जांच की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज दी जाएगी। आज सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार किया गया है जहां उनकी इकलौटी बेटी योशधरा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
इसे भी पढ़े-महाराष्ट्र संकट पर बड़ा फैसला, अब 5 जजों की संविधान पीठ करेगी सुनवाई
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

