जी, हां कांग्रेस नेता Rahul Gandhi 137 दिन बाद संसद पहुंचे हैं। लोकसभा सचिवालय ने सोमवार को अधिसूचना जारी कर राहुल गांधी की सांसदी बहाल की। संसद भवन पहुंचते ही राहुल गांधी ने सबसे पहले महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। इसके बाद वो सदन के अंदर गए।
Rahul Gandhi लोकसभा में अपनी चेयर पर बैठे ही थे कि पांच मिनट बाद सदन की कार्यावाही दोपहर दो बजे के लिए स्थगित कर दी गई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी जब संसद भवन के गेट पर पहुंचे। विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के सांसद स्वागत के लिए खड़े थे। सांसदों ने राहुल तुम आगे बढ़ो, हम तुम्हारे साथ हैं, वाले नारे भी लगाए।
मोदी सरनेम मामले में मार्च, 2023 को निचली अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी
राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में मार्च, 2023 को निचली अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी। इसके 24 घंटे में ही 24 मार्च को राहुल गांधी की सांसदी चली गई थी। इसके बाद यह मामला गुजरात हाई कोर्ट पहुंचा, लेकिन गुजरात हाई कोर्ट ने भी राहुल गांधी की सजा को बरकरार रखा। राहुल गांधी ने इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की थी।134 दिन बाद 4 अगस्त को कोर्ट ने इस केस में राहुल की सजा पर रोक लगा दी थी।
अब सवाल यह है कि Rahul Gandhi की संसद में वापसी हो चुकी है। ऐसी स्थिति में कांग्रेस पार्टी जहां खुश है तो वहीं बीजेपी राहुल गांधी की बहाली को लेकर नाखुश नहीं है, क्योंकि अगले साल देश में लोकसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कदम जहां पहले से ज्यादा मजबूत हुए हैं तो वहीं बीजेपी राहुल गांधी पर हमला करने और उनके पुराने बयानों के भुनाने की कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
विपक्षी सांसदों ने समर्थन में लगाए नारे
विपक्षी सांसदों ने नारे लगाते हुए कहा कि ‘राहुल गांधी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ और ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे भी लगाए. सदस्यता बहाल होने के साथ ही राहुल गांधी का ट्विटर बायो भी अपडेट हो गया. राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट बायो को ‘अयोग्य सांसद’ से ‘संसद के सदस्य’ के रूप में अपडेट कर दिया है, वहीं, राहुल गांधी के सदन पहुंचते ही भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें निशान पर ले लिया. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल पर कटाक्ष किया, ‘न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा कि एक न्यूज पोर्टल को पैसा मिला. यह क्लिप देशद्रोही और टुकड़े-टुकड़े गैंग ने रखवाया. चीन से कांग्रेस को पैसा मिलता रहा है.
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस


