Thursday, January 22, 2026
HomeTravelबिना टिकट रेल यात्रा भारी पड़ा इतने यात्रियों को

बिना टिकट रेल यात्रा भारी पड़ा इतने यात्रियों को

खबर संसार बरेली । बिना टिकट यात्रा का चस्का चालान पड़ा भारी जी हा रेलवे की बड़ी कार्यवाही 1117 यात्रीयों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ाबिना टिकट यात्रा अथवा अनियमित टिकट के साथ तथा बिना बुक सामान के साथ यात्रा की प्रवृत्ति की रोकथाम के लिए पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल पर कानपुर-मथुरा रेल खंड पर सघन टिकट जांच अभियान 29 जून, 2021 को चलाया गया।

 

जिसमें इज्जतनगर मंडल को मात्र एक दिन कुल 1117 यात्रियों को बिना टिकट/अनियमित टिकट के साथ यात्रा करते हुए पकड़ने में सफलता मिली। फलस्वरूप इन यात्रियों से किराए एवं जुर्माने के रूप में रुपए 7,59,745 का रेल राजस्व वसूल किया गया। जोकि अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इस अभियान का नेतृत्व सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह ने किया। जिसमें मुख्य टिकट निरीक्षक (मुख्यालय) श्री कैलाश कुमार, मुख्य टिकट निरीक्षक, मथुरा छावनी फखरुद्दीन अली, मुख्य टिकट निरीक्षक, फतेहगढ़ एन.पी. सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक, कासगंज एम.एल. शर्मा सहित कुल 12 टिकट जांच कर्मियों ने भाग लिया।

 

टिकट जाँच के दौरान बिना टिकट/अनियमित टिकट के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को नियमित टिकट लेकर यात्रा करने हेतु जागरूक किया गया। साथ ही मोबाइल एप के द्वारा यात्रा टिकट लेने की जानकारी दी गई। इस प्रकार के टिकट जाँच अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.