खबर संसार हल्द्वानी.विज़्डम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन धूमधाम से. जी आज विद्यालय में भाई-बहन के बीच के पवित्र बंधन का जश्न मनाया गया, जिसमें नर्सरी से कक्षा 5 तक के विधार्थियों ने राखी बनाने के कार्यक्रम में भाग लेकर इस पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन को बड़े धूमधाम से मनाया। इसमें छात्राओं ने अपने सहपाठी छात्रों की कलाई पर राखी बाँधी।
विज़्डम पब्लिक स्कूल हल्द्वानी में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन धूमधाम से
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक राजेन्द्र सिंह पोखरिया द्वारा विधार्थियों को भाई-बहन के पवित्र बंधन को संजोये रखने एवं इस पवित्र बंधन का सम्मान बनाये रखने के लिए प्रेरित किया, इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण भी किया गया। कार्यक्रम प्रभारी सुधा सिंह, रेनु खोलिया, शोभा पाण्डे व आयुष सजवान रहे।
