हल्द्वानी खबर-संसार। राहत भरी खबर मेडिकल सपोर्टिंग स्टॉफ नेगेटिव। जी हा बात राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी की कर रहे है जहां 12 और फिर 7 बच्चे पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया था।
इसी कारण कल करीब 78 लोगो के सैंपल लिया गए थे। जिनकी आरटीपीसीआर जांच की गई थी। ओर आज सभी की रिपोर्ट आ गई जिसमे सभी नेगेटिव आए है। माना जा रहा है की ये राहत भरी खबर है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्राचार्य डॉक्टर अरुण जोशी ने बताया की एहतियात के रूप में लिए गए सभी आरटीपीआर रिपोर्ट नेगेटिव आई है जो राहत देने बाकी बात है इसके साथ ही आज भी आरटीपीसी आर जांच ली जा रही है बचे हुए लोगो की।
