राजकोट में भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। जहां भारतीय कप्तान रोहित शर्मा बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 157 गेंदों में अपना शतक जड़ा है। रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के भी लगाए हैं।
दरअसल, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन पहले ही सेशन के शुरुआत में ही भारत ने अपने तीन विकेट गंवा दिए। इसके बाद रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने चौथे विकेट के लिए 152 रन की अटूट साझेदारी करके भारतीय पारी को संवारने का काम किया है।
पढ़ें चर्चित खबरें
रोहित शर्मा का इस साल का ये दूसरा शतक है
पिछले दो मैच में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं क पाने वाले रोहित का भाघ्य ने भी साथ दिया। जेम्स एंडरसन की गेंद पर उन्हें एलबीडब्ल्यू करार दिया गया लेकिन DRS ने उन्हें जीवनदान दिया। इसके कुछ ओवर बाद जो रूट ने हार्टली की गेदं पर स्लिप में उनका कैच छोड़ा। रोहित उस समय 27 रन पर खेल रहे थे।
रोहित शर्मा का इस साल का ये दूसरा शतक है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने शतक लगाया था। टेस्ट में रोहित का ये 11वां शतक है। रोहित ने 56 मैच में 3827 से रन बनाए हैं।
पढ़ें चर्चित खबरें
वहीं कप्तान रोहित ने इस पारी में अपने नाम कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए हैं। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को भी पछाड़ दिया है।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
पढ़ें चर्चित खबरें
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें























