खबर संसार, नई दिल्ली : Scientists का दावा – गले में खरास भी ओमीक्रॉन के लक्षण, दुनिया लगातार बढ़ रहे कोविड-19 के ओमीक्रॉन का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। जिसके चलते कई देशों ने सख्त प्रतिबंध लगा दिये हैं, तो कई देश लाॅकडाउन लगाने की ओर अग्रसर हैं। ओमीक्रॉन के प्रकोप को देखते हुए Scientists भी इस नए वेरिएंट को लेकर वैक्सीन की शोध में जुट गए हैं।
ये भी पढें- Prayagraj पहुंच प्रधानमंत्री ने किया महिला सशक्तिकरण को किया नमन
इस बीच ओमीक्रॉन मरीजों का विश्लेषण करने वाले वैज्ञानिकों ने अब बताया है कि दक्षिण अफ्रीका में अध्ययन किए गए ओमीक्रॉन मरीजों में एक सामान्य लक्षण पाया गया है वह गले में खराश की शिकायत यानी कि यदि आपको गले में खराश की शिकायत है तो आप ओमीक्रॉन से संक्रमित हो सकते हैं।
भारत में कोरोना वायरस के 5,326 नए मामले
भारत में मात्र 19 दिन में 13 राज्यों तक ओमिक्रोन पहुंच गया है। अब तक देश में ओमिक्रोन के 200 मामले सामने आ चुके हैं। मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस के 5,326 नए मामले सामने आए है। जो 581 दिनों में संक्रमण के सबसे कम मामले हैं और इसी के साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,47,52,164 पर पहुंच गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या कम होकर 79,097 हो गई।
Scientists का दावा ओमीक्रॉन तेजी से फैल
दक्षिण अफ्रीका स्थित डिस्कवरी हेल्थ के सीईओ डॉ. रयान नोच ने बताया कि डॉक्टरों ने ओमीक्रॉन के निदान वाले रोगियों में लक्षणों के कुछ अलग लक्षणों पर ध्यान दिया है, जिनमें शुरुआती सबसे आम संकेत गले में खराश और नाक बंद होने की शिकायत शामिल है। ब्रिटेन में उन रोगियों में भी लक्षणों की पुष्टि की गई, जिनमें सिरदर्द और थकान सहित चार लक्षण थे। Scientists का दावा है कि ओमीक्रॉने के लक्षणों में नाक बहना, सिरदर्द, थकान (हल्का या गंभीर), छींकना और गले में खराश आदि शामिल है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने ओमीक्रॉन पर अपनी ताजा जानकारी में बताया कि इस बात के सबूत हैं कि डेल्टा वेरिएंट की तुलना में ओमीक्रॉन काफी तेजी से फैल रहा है।


