HomeInternationalशॉकिंग! बलूच नेता ने ट्रंप से कहा- मुनीर को पकड़ो, बलूचिस्तान बचाओ

शॉकिंग! बलूच नेता ने ट्रंप से कहा- मुनीर को पकड़ो, बलूचिस्तान बचाओ

वाशिंगटन। अमेरिका में रह रहे वरिष्ठ बलूच नेता और बलूच अमेरिकन कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. तारा चंद ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बलूचिस्तान की आजादी के लिए खुली अपील की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लंबे पोस्ट में उन्होंने वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई का उदाहरण देते हुए पाकिस्तानी सेना पर गंभीर आरोप लगाए।

वेनेजुएला जैसी कार्रवाई की मांग

डॉ. तारा चंद ने लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला में तानाशाही के खिलाफ खड़े होकर लोगों को राहत दी। अब बलूचिस्तान के लोगों की आजादी की लड़ाई में भी समर्थन करना चाहिए। उन्होंने पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

मुनीर और मादुरो में समानता

बलूच नेता के अनुसार, वेनेजुएला के पूर्व शासक निकोलस मादुरो ने देश के प्राकृतिक संसाधनों को चीन को लूटने दिया। ठीक वैसे ही आसिम मुनीर बलूचिस्तान के विशाल प्राकृतिक और समुद्री संसाधनों को चीन व अन्य देशों को बेच रहे हैं। दोनों का तरीका एक जैसा है।

डबल एजेंट का आरोप

तारा चंद ने मुनीर पर ‘डबल एजेंट’ जैसे काम करने का आरोप लगाया। एक तरफ संसाधन चीन को बेच रहे हैं, दूसरी तरफ अमेरिका को गुमराह करने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। ट्रंप को मुनीर के खिलाफ मादुरो जैसी कार्रवाई करनी चाहिए।

पाक सेना को वैश्विक खतरा बताया

पूर्व बलूचिस्तान विधानसभा सदस्य तारा चंद ने पाकिस्तानी सेना को वैश्विक खतरा करार दिया। मादुरो सरकार की तरह ड्रग तस्करी, हथियार तस्करी, मानवाधिकार उल्लंघन और क्षेत्रीय अस्थिरता फैला रही है। ओसामा बिन लादेन को पाक सेना परिसर में पनाह मिली थी, यह याद दिलाते हुए कट्टरपंथ बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

बलूचिस्तान में रोज हत्याएं

नेता ने आरोप लगाया कि मुनीर के नेतृत्व में पाक सेना बलूचिस्तान में रोजाना लोगों की हत्याएं कर रही है। यह मानवता के खिलाफ अपराध है। मुनीर को गिरफ्तार कर जवाबदेह ठहराया जाए, ताकि बलूचों को न्याय, आजादी और अपनी जमीन-संसाधनों पर अधिकार मिले।

यह अपील ऐसे समय आई जब बलूचिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघनों की खबरें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में हैं। बलूच अमेरिकन कांग्रेस लंबे समय से आत्मनिर्णय के अधिकार की वकालत कर रही है। ट्रंप प्रशासन से उम्मीद है कि बलूच मुद्दे पर ध्यान देगा।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.