खबर संसार, नई दिल्ली: श्रीनगर – Raṅgaret इलाके में सुरक्षाबलों ने किये 2 आतंकी ढेर, श्रीनगर के रंगरेट इलाके में आज सोमवार सुरक्षाबलों ने को दो आतंकियों को ढेर कर दिया। हालांकि अभी सुरक्षाबलों की टीम की तरफ से Raṅgaret इलाके ऑपरेशन को जारी रखा गया है, और मुठभेड़ जारी है। अभी तक ये पता नहीं चल सका है कि आतंकी किस संगठन से हैं। इससे पहले रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद का एक आतंकवादी मारा गया था।
ये भी पढें- 21 साल बाद भारत की Harnaaz Sandhu के नाम मिस यूनिवर्स 2021 का ताज
Raṅgaret में आत्मसमर्पण के लिए पुरजोर कोशिश
मिली जानकारी के अनुसार श्री नगर के रंगरेट इलाके में सुरक्षाबलों को आतंकी होने की सूचना मिली। जिसके बाद तुरंत सुरक्षाबलों ने Raṅgaret इलाके को चारो ओर से घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया। तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। हलांकि सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए पुरजोर कोशिश की। मगर वह नहीं मानें और इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। जिसकी जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों के साथ आतंकियों की मुठभेड़ शुरू हो गई।
मुठभेड़ स्थल से आतंकवादी शव बरामद
सुरक्षाबलों के अधिकारियों का कहना है कि मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। एक का शव मुठभेड़ स्थल से बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आतंकवादी की पहचान बड़गाम निवासी समीर अहमद तांत्रे के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार तांत्रे एक श्रेणीबद्ध आतंकवादी था, जो प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था और आतकंवाद से संबंधित कई आपराधिक मामलों में शामिल समूहों का हिस्सा रह चुका है।


