HomeCoronaभारत के ये State बढ़ा रहे टेंशन, तो क्या फिर लगेगा लाॅकडाउन...

भारत के ये State बढ़ा रहे टेंशन, तो क्या फिर लगेगा लाॅकडाउन ?

खबर संसार, नई दिल्ली: भारत के ये State बढ़ा रहे टेंशन, तो क्या फिर लगेगा लाॅकडाउन ?, पूरी दुनिया में आमिक्राॅन वेरिएंट ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। आंकड़ों की मानें तो भारत में अब तक ओमिक्रोन के मामले 221 तक पहुंच चुके हैं। ये मामले देश के कई State तथा केन्द्र शासित प्रदेशों में सामने आए। कोरोना-19 के नये वेरियंट ओमिक्राॅन की वजह ब्रिटेन में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

ये भी पढें- 23 December को मोदी बनारस में, 2100 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

कई State नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार 

इधर बीतें पिछले 24 घंटों में भारत की बात करें तो कोरोना.19 के 6,317 नए मामले सामने आए हैं जबकि 318 मरीजों की मौत भी हुई है। जबकि देश में पिछले 24 घंटे में 56,89,395 लोगों को कोरोना वैक्सीन भी लगाई गई। आमिक्राॅन वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने State को नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार करने की सलाह दी है।

देश में ओमिक्रॉन के 221 केस

ओमिक्राॅन के बढ़ते मरीजों की संख्या को लेकर केंद्र सरकार की चिंता बढ़ गई है आज जयपुर में ओमिक्रॉन के चार संक्रमित मिले हैं जिनमें से एक विदेशी नागरिक नागरिक भी शामिल हैं। जिसका इलाज दिल्ली में चल रहा है। राजस्थान में ओमिक्रॉन वैरिएंट के 4 और मरीज मिले हैं। अब दिल्ली में 57 और महाराष्ट्र में 54 मामले मिले हैं। अन्य राज्यों सहित अब तक ओमिक्राॅन के 221 मामले सामने आ चुके हैं। जिन राज्यों में आमिक्राॅन के केस बढ़ रहे हैं वहां पर केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों से नाइट कर्फ्यू लगाने की संभावना पर भी विचार करने को कहा है।

कहां कितने आमिक्राॅन के मामले

महाराष्ट्र65
राजस्थान18
दिल्ली54
गुजरात14
उत्तर प्रदेश2
जम्मू3
केरल15
कर्नाटक19
तेलंगाना24
आंध्र प्रदेश1
चंडीगढ़1
पश्चिम बंगाल1
तमिलनाडु1
ओडिशा2
लद्दाख1
कुल (21 दिसंबर, रात 9 बजे तक)221
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.