सनी देओल और अमीषा पटेल की Gadar 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जमकर कमाई। शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बन गई है। वहीं, अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 भी गदर 2 के साथ ही रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई की है। चलिए दोनों के पहले दिन का कलेक्शन बताते है।
Gadar 2 ने की बंपर कमाई
सनी देओल और अमीषा पटेल की 2001 की ब्लॉकबस्टर ‘गदर: एक प्रेम कथा’ ने उस समय कई रिकॉर्ड तोड़े थे। अब ऐसा लगता है कि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में ‘गदर 2’ के साथ इतिहास खुद को दोहराने के लिए तैयार है। sacnilk की अर्ली मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने ओपनिंग डे पर 35 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम स्टारर मूवी पठान ने 57 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। गदर 2, पठान के बाद दूसरे स्थान पर है।
ओएमजी 2 ने पहले दिन की इतने करोड़ की कमाई
अमित राय द्वारा निर्देशित और अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम अभिनीत ओएमजी 2, गदर 2 के साथ 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। गदर 2 को लेकर जितना क्रेज था, उतना ओएमजी 2 के लिए नहीं दिखा। फिल्म ने पहले दिन ठीक-ठाक कमाई की है और लगभग 9 से 10 करोड़ रुपये की कमाई की है। गदर 2 के कलेक्शन से ये काफी पीछे है। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वीकेंड पर इसके कलेक्शन में कुछ इजाफा होगा, लेकिन गदर 2 के आस-पास पहुंचने में इसे वक्त लगेगा।
ओएमजी 2 को मिले थे अच्छे रिव्यूज
अक्षय कुमार के फैंस को जानकर ये खुशी होगी कि ओएमजी 2 ने 2023 में किसी हिंदी फिल्म के लिए पठान के बाद 8वीं सबसे बड़ी ओपनिंग ली है। शाहरुख खान की ‘पठान’ के बाद गदर 2 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर बनकर उभरी। बता दें कि ओएमजी 2 को गदर 2 से अच्छे रिव्यूज मिले है। तरण आर्दश ने ओएमजी 2 का रिव्यू किया। उन्होंने फिल्म को लेकर ट्वीट कर लिखा था, निडर। बहादुर। प्रगतिशील।।। यह बिना शब्दों को छेड़े बता देता है कि इसका क्या इरादा है।।। #OMG2 में एक मनोरम कथानक, मनोरंजक पटकथा और ठोस संवाद हैं, लेकिन जो प्रभाव बढ़ाता है वह है शानदार प्रदर्शन।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

