यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, इस दिन आएंगे रिजल्ट जी, हां यूपी बोर्ड के लाखों छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम कल शाम 4 बजे जारी किए जाएंगे। रिजल्ट की घोषणा प्रयागराज स्थित बोर्ड मुख्यालय से की जाएगी।
ऑनलाइन ऐसे देखें अपना रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आसानी से ऑनलाइन अपना स्कोर देख सकेंगे। इसके लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स उपलब्ध रहेंगी। छात्र upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे DigiLocker और UMANG ऐप पर भी मार्कशीट उपलब्ध कराई जाएगी, जिसे छात्र तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।
पढ़ें चर्चित खबरें
कब हुई थीं परीक्षाएं?
इस साल यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। परीक्षा समाप्त होने के बाद कॉपियों का मूल्यांकन तेजी से पूरा किया गया, ताकि समय पर परिणाम जारी किए जा सकें। अब बोर्ड पूरी तरह से रिजल्ट जारी करने के लिए तैयार है।
रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका
छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
पढ़ें चर्चित खबरें
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- “High School Result 2026” या “Intermediate Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
- रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें
- सबमिट करते ही स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी
- इसे डाउनलोड या प्रिंट कर लें
SMS और ऐप से भी मिलेगा रिजल्ट
अगर वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की वजह से परेशानी हो, तो छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं।
- 10वीं के छात्र: UP10 <रोल नंबर> लिखकर 56263 पर भेजें
- 12वीं के छात्र: UP12 <रोल नंबर> लिखकर 56263 पर भेजें
इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप पर भी डिजिटल साइन वाली मार्कशीट उपलब्ध होगी, जिसमें QR कोड शामिल रहेगा। यह मार्कशीट कॉलेज एडमिशन के लिए पूरी तरह मान्य होगी।
पढ़ें चर्चित खबरें
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप



























