HomeCrimeदो बच्चों की मां से प्यार करता था युवक, शादी से पहले...

दो बच्चों की मां से प्यार करता था युवक, शादी से पहले मिलने पहुंचा और फिर…

मुंगेर, खबर संसार। बिहार (Bihar) के मुंगेर (Munger) जिले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या कर दी गई। मृतक यहां के पहाड़पुर बड़ी गोविंदपुर का रहने वाला था। उसकी हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में मातम है।

गांव वाले दबी जुबान में प्रेम-प्रसंग में हत्या की बात कर रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक का नाम संजीव था। शनिवार को उसकी शादी होने वाली थी। शादी से पहले वह आखिरी बार अपनी प्रेमिका से मिलने गया था लेकिन घर नहीं पहुंचा। काफी तलाश के बाद रविवार रात सूचना मिली की सुनसान इलाके में एक युवक की लाश मिली है। जिसके बाद परिजनों ने उसकी पहचानकी।

इसे भी पढ़े-गुजरात ATS ने पकड़ी पाकिस्तानी बोट, 280 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त

दो बच्चों की मां से करता था प्यार

ग्रामीणों ने बताया कि गांव के नरेश यादव का सबसे छोटा बेटा संजीव कुमार की शादी बगल के ही गांव में तय हुई थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। शनिवार को बारात जानी थी लेकिन शुक्रवार को अपनी शादी से एक दिन पहले वह घर पर कुछ देर में आने को कहकर निकला। लेकिन पूरी रात हो गई और वह वापस नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता हुई। ग्रामीणों के मुताबिक उसकी उम्र 18 साल थी। वह बांका की रहने वाली अपने रिश्तेदार से प्यार करता था। महिला के दो बच्चे भी थे। काफी समय से दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

बेटे की हत्या से कोहराम

जब काफी देर तक संजीव घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश करने लगे। रविवार रात में धरहरा थाने पर एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने पता लगाया और फोटो लेकर उसकी शिनाख्त की तो वह संजीव निकला। जैसे ही बेटे की हत्या की खबर घर पहुंची मातम छआ गया। पुलिस रविवार रात 11 बजे परिजनों को लेकर सदर अस्पताल बांका पहुंची। बेटे की लाश देख परिवार में कोहराम मच गया।

परिजन का हंगामा, पुलिस की जांच

वहीं, पुलिस इस हत्या के पीछे के कारण की जांच कर रही है। लेकिन गांव वालों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग के चलते ही उसकी हत्या की गई होगी। इधर बेटे की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने धरहरा जमालपुर मुख्य मार्ग पहाड़पुर के पास सड़क को जाम कर दिया। उन्होंने थाना अध्यक्ष पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पुलिस की लापरवाही की वजह से ही उनके बेटे की जान गई है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.