HomeCrimeस्कूल को बम से उड़ाने धमकी, पुलिस ने बच्चों व शिक्षकों को...

स्कूल को बम से उड़ाने धमकी, पुलिस ने बच्चों व शिक्षकों को बाहर निकाला

जी, हां महराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा में स्थित एक निजी स्कूल को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके के बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काकल सभी छात्रों व शिक्षकों व स्टाफ को स्कूल से बाहर निकाला गया। और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण पाया।

बम स्क्वॉड की जांच में नहीं मिला कोई विस्फोटक

पुलिस के अनुसार, बम निरोधक दस्ता (BDDS) और डॉग स्क्वॉड की मदद से स्कूल परिसर की पूरी जांच की गई। घंटों चली इस तलाशी में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने इस धमकी को अफवाह करार दिया और छात्रों को घर भेज दिया गया। अधिकारी ने पुष्टि की कि धमकी फर्जी थी, लेकिन ऐहतियात के तौर पर पूरी प्रक्रिया को गंभीरता से लिया गया।

इससे पहले कलेक्टर कार्यालय को भी मिली थी धमकी

यह पहली बार नहीं है जब पालघर में ऐसी फर्जी धमकी मिली हो। एक महीने पहले ही पालघर जिले के कलेक्टर कार्यालय को भी एक ईमेल के जरिए बम की धमकी दी गई थी। उस ईमेल में कहा गया था कि परिसर में आरडीएक्स रखा गया है जो दोपहर 3:30 बजे फटेगा। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए परिसर को खाली कराया और बम निरोधक दस्ते ने पूरे इलाके की तलाशी ली। वह धमकी भी फर्जी निकली थी।

पुलिस ने जांच शुरू की, ईमेल भेजने वाले की तलाश जारी

दोनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और साइबर सेल की मदद से ईमेल की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फर्जी धमकियों को हल्के में नहीं लिया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.