Homeस्कूलआज इस स्कूल की बस पलट गई मचा हड़कंप

आज इस स्कूल की बस पलट गई मचा हड़कंप

खबर संसार हल्द्वानी.आज इस स्कूल की बस पलट गई मचा हड़कंपजी हा सड़क के गड्डे नहीं झेल पाई डीपीएस की स्कूल बस और पलट गई. बस में चार बच्चें एक आया और ड्राइवर सहित 6 लोग थे. प्राप्त जानकारी अनुसार सब लोग शीशा तोड़ सुरक्षित निकाल लिए गए. घटना सुबह 6. बजे के बाद की है. बस लालकुआं से हल्द्वानी को आ रही थी.सी ओ लालकुआं ने बताया सब लोग सुरक्षित है.और मामले की जांच की जाएंगी

आज इस स्कूल की बस पलट गई मचा हड़कंप.

बेलबाबा के पास प्रतिष्ठित स्कूल डीपीएस की बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई, बस में सवार बच्चों समेत आधा दर्जन लोग बुरी तरह डर गए, परंतु सौभाग्य से किसी बच्चे या स्कूल स्टाफ को अधिक चोट नहीं आई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली पब्लिक स्कूल की बस लालकुआं से बच्चे लेकर आज प्रातः 6:30 बजे हल्द्वानी की ओर को जा रही थी कि जैसे ही बस डिपो संख्या चार के सामने पहुंची तभी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर खाई में पलट गई, बस में चार बच्चे, स्कूल स्टाफ, आया और ड्राइवर सवार थे। बच्चों एवं अन्य को हल्की-फुल्की खरोचों के अलावा कोई चोट नहीं आई, मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट समेत 112 पुलिस ने शीशे तोड़कर सभी को बाहर निकाला, तथा बच्चों को सुरक्षित घर ले जाया गया, इस दौरान कई लोगों ने बस चालक पर नशे में होने के आरोप भी लगाए, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया, उक्त घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं बच्चों एवं स्कूल स्टाफ में दहशत देखी जा सकती थी, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.