अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान पर लगाए गए 25% टैरिफ को घटाकर 15% कर दिया। नया व्यापार समझौता अमेरिका-जापान संबंधों में नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।
अमेरिका-जापान व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान के साथ नया व्यापार समझौता कर टैरिफ नीति में बड़ा बदलाव किया है। व्हाइट हाउस के आदेश के अनुसार, जापानी ऑटोमोबाइल और अन्य आयातित उत्पादों पर टैरिफ को घटाकर 15% कर दिया गया है। इससे पहले ट्रंप ने जापान पर 25% टैरिफ लगाया था।
कौन से सेक्टर को मिली राहत?
नए आदेश के तहत ऑटोमोबाइल, ऑटोपार्ट्स, एयरोस्पेस उत्पाद, जेनरिक दवाएं और घरेलू स्तर पर उपलब्ध न होने वाले प्राकृतिक संसाधनों को छूट दी गई है। यह समझौता अमेरिकी निर्यात को बढ़ावा देने और जापान के साथ व्यापार घाटा कम करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
ट्रेड डील से क्यों महत्वपूर्ण बदलाव?
ट्रंप प्रशासन ने यह फैसला राष्ट्रीय सुरक्षा और अमेरिकी उत्पादकों को समान अवसर देने के उद्देश्य से लिया है। यह समझौता संघीय रजिस्टर में प्रकाशित होने के सात दिनों के भीतर लागू हो जाएगा।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



