दिलीप अरोरा किच्छा ख़बर संसार. गौ तस्करो और पुलिस के बिच मुठभेड़ मे दो को लगी गोली. जी हा सनसनीखेज मामले में दो गौ तस्करो को पुलिस की जबावी कार्यवाही में गोली लगी है मुख्यमंत्री धामी के क्राइम फ्री उत्तराखंड विजन को पूरा करते नजर आ रहे एसएसपी मणिकांत.उन्होंने नशा, लूट, चोरी जैसी घटनाओ पर कार्यवाही के लिए तो पुलिस को कड़े निर्देश दिए ही हैं साथ ही गो कशी या गौ हत्या मे शामिल अपराधियों से भी सख़्ती निपटने के भी जिले की पुलिस टीम को आदेश दिए हुए हैं।कुछ दिन पूर्व गौ कशी कांड मे भी थे शामिल.
गौ तस्करो और पुलिस के बिच मुठभेड़ मे दो को लगी गोली
विडिओ भी देखे
पुलिस के अनुसार आज देर शाम मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली की कुछ दिन पूर्व बंगाली कॉलोनी सुभाष नगर मे गौ वंश की हत्या वाली घटना मे शामिल थे वह आज फिर एक गौ वंश को पुलभट्टा थाना क्षेत्र मे पिपलिया के पास काटने के लिए जाने वाले हैं इस पर किच्छा कोतवाल द्वारा सीओ को यह जानकारी दी गयी जिसके बाद आस पास की पुलिस को जानकारी दे साहयता ली गयी। और गौ तस्करो की गिरफ्तारी के लिए फिल्ड लगाई गयी जिसमे पुलिस को पिपलिया के पास जंगल मे दो लोग गौ वंश की हत्या के प्रयास मे दिखे जिनको पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया जिसमे गौ तस्करो ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी और भागने लगे जवाब मे आत्मरक्षा मे पुलिस ने भी फायरिंग की और दोनों गौ तस्करो पैर मे गोली लगने से घायल हो गये जिसके बाद पुलिस ने उन्हें दबोच लिया और इलाज के लिए किच्छा सामुदायिक केंद्र ले आये और इस पर जिले के कप्तान मणिकांत मिश्रा भी सामुदायिक केंद्र पहुंच गये और अपराधियों से पूछताछ की तो दोनों हाथ जोड़कर माफ़ी मांगते नजर आये।घटना स्थल से कार्यवाही के बाद पुलिस को एक गौ वंश और 315 बोर का तमंचा सहित गौ वंश को काटने वाला धार धार हथियार भी बरामद हुआ।
इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जायेगा -कप्तान
सामुदायिक केंद्र पहुचे कप्तान ने दोनों गौ तस्कर से पूछताछ की तो इस पर एक ने अपना नाम कफील (27)पुत्र शकील निवासी सिरोली कलां वॉर्ड 9 किच्छा बताया और दूसरे ने खुद को अजीम (27)पुत्र शकील बताया। यह दोनों सगे भाई हैं।और इन्होने कुछ दिन पूर्व बंगाली कॉलोनी वाली गौ वंश हत्या को घटना को भी माना।और इनके साथ एक इनका साथी और भी शामिल हैं इस बात को भी कबूला।कप्तान ने बताया की पुलिस आगे भी इनसे पूछताछ करेगी और इनका आपराधिक इतिहास भी जानेगी।पकड़े गये गौ तस्करो मे कफील पर पुलभट्टा थाना और किच्छा कोतवाली मे करीब आधा दर्जन मुकदमे पंजीकृत हैं। और अजीम के विरुद्ध भी चोरी और गौ कशी के मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं।



