खबर संसार किच्छा दिलीप अरोरा।किच्छा जीजीआईसी मे मनाया योग दिवस। जी हा आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिले भर मे विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित किये गये।
आज 21 जून का दिन पुरे विश्व मे योग दिवस के रूप मे मनाया जाता है।
किच्छा मे भी विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे हजारों छात्राओं और समाजिक संस्थाओ सहित शहर के गणमान्य लोगो ने योग कर अन्य लोगो को भी योग के लिए प्रेरित किया ।
इसी श्रँखला मे आज शहर के बरेली रोड स्थित जीजीआईसी मे भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे स्कूल प्रबंधक सहित दर्जनों छात्राओं और एनसीसी कैडेट ने इस कार्यक्रम मे योग करके प्रतिभाग किया और साथ ही इस कार्यक्रम मे 78 यूके बटालियन हल्द्वानी की छात्राओं ने भी योग करके समाज को योग के लिए प्रेरित भी किया।इस दौरान स्कूल प्रधानाचार्या सहित अन्य अध्यापक गण और समस्त स्कूल स्टॉफ और छात्राएं मौजूद रही।


