Thursday, February 12, 2026
HomeUttarakhandठंड ने तोड़े रिकॉर्ड! स्कूल बंद, कोहरा और बारिश—आज का मौसम डराने...

ठंड ने तोड़े रिकॉर्ड! स्कूल बंद, कोहरा और बारिश—आज का मौसम डराने वाला

उत्तराखंड सहित देश के ज्यादातर हिस्सों में इस समय कड़ाके की ठंड लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी राज्यों में भी सर्द हवाओं का असर तेज हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

कोल्ड डे और शीतलहर का अलर्ट

IMD के मुताबिक उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार के कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी रह सकती है। वहीं हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।

दक्षिण भारत में भारी बारिश की चेतावनी

दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बने गहरे दबाव के चलते दक्षिण भारत में मौसम बिगड़ सकता है। 9 और 10 जनवरी को तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। वहीं 10 जनवरी को केरल में भी तेज बारिश हो सकती है।

दिल्ली का मौसम

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का प्रकोप जारी है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का तीसरा सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

यूपी में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार

उत्तर प्रदेश में शीतलहर के कारण लोगों को जबरदस्त ठंड का सामना करना पड़ रहा है। लखनऊ समेत कई जिलों में कोहरे के चलते विजिबिलिटी बेहद कम हो सकती है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में AQI 300 के करीब बना हुआ है।

बिहार में स्कूल बंद

बिहार में पछुआ हवाओं ने ठंड और बढ़ा दी है। पटना जिला प्रशासन ने 11 जनवरी तक कक्षा 8 तक के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैं। 9वीं से ऊपर की कक्षाएं 10:30 से 3:30 बजे तक संचालित होंगी।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.