नई दिल्ली, खबर संसार। BSNL ने 109 रुपये वाले प्रीपेड रिचार्ज में डबल डेटा बेनिफिट को एक्सटेंड कर दिया है। इस प्लान को Mithram Plus प्लान के तौर पर भी जाना जाता है।
यह BSNL प्लान एक वैलिडिटी एक्सटेंशन रिचार्ज है जो खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो BSNL प्रीपेड नंबर को ऐक्टिव रखना चाहते हैं। इस प्लान को सबसे पहले दिसंबर, 2019 5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट के साथ लॉन्च किया गया था। लेकिन अब इस प्लान में 10 जीबी डेटा मिलता है।
पढ़ें चर्चित खबरें
BSNL के 109 रुपये वाले प्लान के फायदे
109 रुपये वाले बीएसएनएल प्लान में 20 दिनों के लिए बिना किसी FUP लिमिट अनलिमिटेड वॉइस कॉल ऑफर की जाती है। इसके अलावा 10 जीबी डेटा भी मिलता है। इस प्लान की सबसे अहम खासियत है कि इसकी वैलिडिटी 75 दिन है।
यह उन ग्राहकों के लिए खासा काम का है जो BSNL प्रीपेड नंबर को सिर्फ ऐक्टिव रखना चाहते हैं। बता दें कि ये नए फायदे 31 मार्च, 2021 तक ही वैलिड है।
पढ़ें चर्चित खबरें
इसे भी पढ़े- khulee nahar में गिरने से एक व्यक्ति की मौत
TelecomTalk ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि केरल टेलिकॉम सर्किल में 109 रुपये वाला प्लान नए फायदों के साथ उपलब्ध है। Kerala telecom ने जानकारी दी है कि BSNL 1 अप्रैल से 109 रुपये वाला रिचार्ज बंद कर रही है। याद दिला दें कि इस प्लान को दिसंबर, 2019 में लॉन्च किया गया था। उस समय इस प्लान की वैलिडिटी 90 दिन थी।
पढ़ें चर्चित खबरें
फिलहाल यह साफ नहीं है कि बीएसएनएल इस प्लान को बंद क्यों कर रही है। शायद BSNL अपने PV 106 या PV 107 रुपये वाले प्लान को प्रमोट करना चाहती है।
PV 106 में ग्राहकों को 3 जीबी डेटा, 100 मिनट फ्री वॉइस कॉल, 60 दिनों के लिए BSNL Tunes सब्सक्रिप्शन ऑफर किया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 100 दिन है।
































