वॉशिंगटन, खबर संसार। भारत में कोरोना वायरस का कहर देख गूगल (Google) ने भी भारत को मदद देने का ऐलान किया है। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) ने ट्वीट कर कहा, ‘भारत में बिगड़ते कोविड संकट से टूट-सा गया हूं. गूगल (Google) और गूगलर्स 135 करोड़ रुपये की फंडिग Give India और यूनिसेफ को मेडिकल सप्लाई के लिए, हाई रिस्क वाली कम्युनिटी का सपोर्ट करने वाले संगठनों और महत्वपूर्ण इंफोर्मेशन देने में मदद करने वालों को ग्रांट के तौर पर दे रहे हैं!’
पढ़ें चर्चित खबरें
24 घंटे में 3.52 नए केस और 2812 मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में भारत में 3 लाख 52 हजार 991 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए है, जबकि इस दौरान 2812 लोगों की जान गई! इसके बाद भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1 करोड़ 73 लाख 13 हजार 164 हो गई है, जबकि 1 लाख 95 हजार 123 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। (Google)
देश में एक्टिव केस 28 लाख के पार
आंकड़ों के अनुसार, देशभर में अब तक कोविड-19 से 1 करोड़ 43 लाख 04 हजार 382 लोग ठीक हुए हैं। हालांकि पिछले कुछ दिनों में स्वस्थ होने की दर में लगातार गिरावट आई है और यह 82.62 प्रतिशत रह गई है। इसके साथ ही एक्टिव मामले लगातार बढ़ रहे हैं और देशभर में 28 लाख 13 हजार 658 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल संक्रमितों की संख्या का 16.25 फीसदी है। (Google)
पढ़ें चर्चित खबरें
इसे भी पढ़े- Election commission पर हत्याओं का मुकदमा दर्ज होना चाहिए
फेसबुक से जुड़ने के लिए क्लिक करें
























