खबर संसार, देहरादून: उत्तराखंड में Char Dham Yatra पर कोरोना का कहर छा गया है जिसके चलते चार धाम यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। उत्तराखंड में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसके चलते उत्तराखंड सरकार इससे निपटने के लिए जमीनी फैसलों से लेकर वर्चुअल मीडियम तक में सक्रिय है।
अगले माह 14 मई से Char Dham Yatra शुरू होने वाली थी, लेकिन कोरोना संकट की वजह से उत्तराखंड सरकार ने चार धाम यात्रा स्थगित करने का फैसला लिया है। यात्रा रद्द करने को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने आज इस बात की जानकारी दी।
पढ़ें चर्चित खबरें
सिर्फ पुजारियों के लिए खुलेंगे कपाट
मंदिर के कपाट तो खुलेंगे, लेकिन सिर्फ पुजारी ही पूजा कर पाएंगे। उत्तराखंड की प्रसिद्ध Char Dham Yatra के तहत श्रद्धालु उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करते हैं। इस यात्रा में लाखों लोग शामिल होते हैं। यात्रा में शामिल होने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से भक्त यहां पहुंचते हैं।
यह भी पढ़ें- जिलाधिकारी ने Covid Hospital का किया निरीक्षण
पढ़ें चर्चित खबरें
उत्तराखंड के चार धाम सर्दियों के मौसम में करीब 6 महीने तक बंद रहते हैं। हर साल अक्षय तृतीया के दिन से यात्रा का आरंभ हो जाता है लेकिन बीते दो वर्षों से कोरोना संकट के कारण Char Dham Yatra करने वाले श्रद्धालुओं की संख्य में कमी आयी है।
कोरोना काल को देखते हुए लिया फैसला
मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कोरोना काल में यात्रा संभव नहीं है। आपको बता दें कि 14 मई को यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा शुरू होनी थी। पिछले साल भी उत्तराखंड सरकार ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए चार धाम यात्रा पर रोक लगा दी थी। इसके बाद राज्य सरकार ने पहली जुलाई से श्रद्धालुओं के लिए चार धाम यात्रा शुरू की थी। जुलाई के अंतिम हफ्ते में राज्य सरकार ने कुछ शर्तों के साथ अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को चार धाम यात्रा पर आने की अनुमति दी थी।

























