नई दिल्ली, खबर संसार। दीपावली पर रिलीज हाने वाली फिल्म सुर्यवंशी सितारों से भरी पड़ी है। इस फिल्म में कलाकार निहारिका रायजादा (Niharika Raizada) भी इस फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखेंगी। वैसे तो मूवी में वो सिधे साधे किरदार में है लेकिन वो रियल लाइफ में बहुत ही बोल्ड है।
बताते चले यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है। सूर्यवंशी में अक्षय कुमार के किरदार का नाम वीर सूर्यवंशी है, जो एटीएस टीम का मुखिया है। इस टीम की सदस्य बनी हैं एक्ट्रेस निहारिका रायजादा। निहारिका काफी समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं।
पढ़ें चर्चित खबरें
रियल लाइफ में बहुत ही बोल्ड है निहारिका
Niharika Raizada सोशल मीडिया में बहुत सक्रिय नहीं हैं, मगर उनके इंस्टाग्राम पेज पर ऐसी कई तस्वीरें हैं, जिनसे उनकी बोल्डनेस का पता चलता है। वैसे निहारिका के बारे में एक जानकारी ऐसी है, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। दरअसल, निहारिका हिंदी सिनेमा के दिग्गज संगीतकार ओपी नैय्यर की पोती हैं।
अगर आपको कुछ साल पहले आयी एक एक्शन फिल्म वॉरियर सावित्री याद हो तो निहारिका को भी नहीं भूले होंगे। इसमें उन्होंने शीर्षक किरदार निभाया था। यह फिल्म सत्यवान और सावित्री की पौराणिक कथा का आधुनिक अंदाज में स्क्रीन अडेप्टेशन था।
पढ़ें चर्चित खबरें
इसे भी पढे़-अब इन दो कंडीशन पर semi-finals में पहुंच सकता है भारत, जानिए कैसे
हालांकि, फिल्म बहुत नहीं चली, मगर अपने टाइटल की कारण दर्शकों के जहन में अटक गयी। निहारिका (Niharika Raizada) ने हिंदी फिल्मों में अपना करियर 2014 की फिल्म सिक्स मानइस फाइव बराबर दो से शुरू किया था। यह हॉरर फिल्म थी। अक्षय कुमार की फिल्म बेबी में भी निहारिका एक किरदार में नजर आयी थीं। 2019 में आयी टोटल धमाल में निहारिका आखिरी बार बड़े पर्दे पर दिखायी दी थीं।
पढ़ें चर्चित खबरें
सूर्यवंशी में अजय देवगन और रणवीर सिंह अपने सिंघम और सिम्बा वाले किरदारों में गेस्ट अपीयरेंस कर रहे हैं। फिल्म कोविड-19 लॉकडाउन के कारण समय से रिलीज नहीं हो सकी थी। निहारिका (Niharika Raizada) ने कृष्णा अभिषेक के साथ भी 2016 में एक फिल्म की थी, जिसका टाइटल फुट 2 जुगाड़ू है। निहारिका ने बॉलीवुड में आने से पहले ब्यूटी पेजेंट भी जीता था।



























