HomeSportअब इन दो कंडीशन पर semi-finals में पहुंच सकता है भारत, जानिए...

अब इन दो कंडीशन पर semi-finals में पहुंच सकता है भारत, जानिए कैसे

नई दिल्ली, खबर संसार। भारतीय टीम को अब ससेमीफाइन (semi-finals) में पहुंचने की उम्मीद अभी भी बची हुई बशर्ते आज टी अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हरा दें।

बताते चले की टीम इंडिया बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप में अपना तीसरा मुकाबला खेलने उतरेगी। पहले दो मुकाबले हारने के बाद अब टीम इंडिया अब अफगानिस्तान का सामना करेगी। भारतीय टीम के ऊपर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा लगातार मंडरा रहा है। (semi-finals)

सेमीफाइनल (semi-finals) में पहुंचने की छोटी सी उम्मीद को भी जिंदा रखने के लिए भारत को इस मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। टीम इंडिया अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हार चुकी है। पहले मैच में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से हराया वहीं दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने आठ विकेट से मात दी।

दो शुरूआती मैच हार चुकी है टीम

विराट कोहली दोनों मैचों में टॉस हार गए थे, जिसके कारण उन्हें खेल की सबसे मुश्किल परिस्थितियों से गुज़रना पड़ा। टॉस हारने का स्पष्ट मतलब था कि ओस के कारण भारतीय टीम को 20-30 रन ज्यादा बनाने पड़ेंगे। इस कोशिश में दोनों बार भारत ने रन कम बनाए और मैच गंवाया।

भारत की एक और हार उसके सेमीफाइनल (semi-finals) में पहुंचने की रेस से बाहर कर देगी, अभी कुछ ऐसे समीकरण हैं जिसके तहत भारत सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। इसके लिए पहली कंडीशन यह है कि भारतीय टीम अफगानिस्तान को बड़े अंतर से हराए।

इसे भी पढ़े-जाने क्यों इस शख्स को private part के चलते हर एयरपोर्ट रोक लिया जाता है

इसके बाद दूसरी कंडीशन यह है कि अफगनिस्तान की टीम न्यूजीलैंड को हरा दे। फिर भारत अपने आखिरी दो मुकाबले भी इस अंतर से जीते कि उसका नेट रन रेट अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों से बेहतर हो जाए। भारत के लिए कम से कम ये दोनों कंडीशन पूरे होने जरूरी है।

भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के इस अहम मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप डिज्नी प्लस हाटस्टार एप पर देख सकते हैं। इसके अलावा जिओ टीवी पर भी इसको लाइव देखा जा सकता है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.