HomeNationalलश्कर के खूंखार आतंकवादी सलीम पर्रे को सुरक्षाबलों ने मार ग‍िराया

लश्कर के खूंखार आतंकवादी सलीम पर्रे को सुरक्षाबलों ने मार ग‍िराया

श्रीनगर, खबर संसार। श्रीनगर पुलिस ने प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकवादी सलीम पर्रे को मार गिराया। यह जानकारी आईजीपी कश्मीर की ओर दी गई है। बीते शुक्रवार को श्रीनगर में पन्था चौक इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी।

जिसमें जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादी मारे गए थे और पांच सुरक्षा कर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया था कि मारे गए आतंकवादियों में से एक जेवान इलाके में 13 दिसंबर को पुलिस बस पर हुए हमले में शामिल था। उस हमले में तीन पुलिसकर्मी मारे गए थे और 11 अन्य घायल हो गए थे।

बीते साल 182 आंतवाद‍ियों को मारा जा चुका है

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बीते साल जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों की ओर से 100 सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों में 44 शीर्ष आतंकियों और 20 विदेशियों समेत कुल 182 आतंकवादियों का सफाया किया गया। जम्मू कश्मीर पुलिस के 100वें सफल आतंकवाद-रोधी अभियान के एक दिन बाद जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सिंह ने आतंकवादियों के मारे जाने की कुल संख्या के बारे में जानकारी दी थी।

इसे भी पढ़े-मौत से जूझ रही नर्स की वियाग्रा ने बचाई जान, कोराना की वहज से कोमा में थी

बीते साल केंद्र शासित प्रदेश में सीमा पार से आतंकवादियों की कम घुसपैठ हुई। अफगानिस्तान से किसी भी आतंकवादी के देश में घुसपैठ की कोई घटना नहीं हुई। जम्मू-कश्मीर पुलिस का कहना है कि केंद्र शासित प्रदेश में लगातार सफल आतंकवाद विरोधी अभियानों के कारण जम्मू कश्मीर के एक बड़े क्षेत्र को आतंकी हमलों से मुक्त कर दिया गया है। सीमाओं की सुरक्षा के लिहाज से यह एक सफल साल रहा। लंबे समय के बाद घुसपैठ के स्तर में कमी आई है। केवल 34 आतंकवादी ही सीमा पार से देश में घुसपैठ कर पाए। उनमें से कई को ढेर कर दिया गया और बाकी पर नजर रखी जा रही है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.