HomeNational12वीं बार वैक्सीन लगवाने के पीछे 84 साल के बुजुर्ग ने बताई...

12वीं बार वैक्सीन लगवाने के पीछे 84 साल के बुजुर्ग ने बताई ये दास्तां!

पटना, खबर संसार। बिहार में एक 84 साल के बुजुर्ग को कोरोना वैक्सीन लगवानी की ऐसी सनक लगी को वो एक बार नही दो बार नहीं जबकि 11 बार कोरोना वैक्सीन लगवा चुका था लेकिन वो जब 12वीं बार वैक्सनी लगवाने पहुंचा तो स्वास्थ्यकर्मीयों ने उसे पहचान लिया और उसे वैक्सीन लगवाने से मना कर दिया।

यह घटना बिहार के मधेपुरा जिले की है यहां रहने वाले 84 साल के एक बुजुर्ग ने दावा किया है कि वो कोविड की वैक्सीन 11 बार लगवा चुके हैं। ब्रह्मदेव मंडल नाम के इस शख्स के दावे के बाद बिहार के स्वास्थ्य महकमे में खलबली मच गई है और राज्य के स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच शुरू कर दिया है। ब्रह्मदेव मंडल मधेपुरा के उदाकिशुनगंज के औराई गांव के रहने वाले हैं।

इसे भी पढ़े-राम मंदिर के लिए 4 कुन्तल का Lock भेंट करना चाहता है वृद्ध दंपत्ति 

जिन्हें स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को तब पकड़ लिया गया, जब वह 12वीं बार कोविड वैक्सीन लगवाने के फिराक में थे। रिपोर्ट के मुताबिक वहां पर लोगों ने उनकी शिनाख्त कर ली और उन्हें वैक्सीन लगाने से मना कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक उन्होंने इसके लिए अपने परिवार के नजदीकी सदस्यों की अलग-अलग आईडी और मोबाइल फोन नंबरों का भी इस्तेमाल किया।

सरकार ने बहुत बढ़िया चीज बनाई है

मंडल का दावा है कि वह पोस्टल डिपार्टमेंट से रिटायर्ड कर्मचारी हैं और उन्हें कोरोना वैक्सीन की पहली डोज 13 फरवरी, 2021 को लगी थी। उसके बाद उन्होंने पिछले साल मार्च, मई, जून, जुलाई और अगस्त में लगातार इसके टीके लगवाए। सितंबर में उन्होंने अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी और बाकी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर तीन बार वैक्सीन लगवाई। इस तरह से उनका दावा है कि वह बीते साल 30 दिसंबर तक 11 बार कोरोना वैक्सीन की डोज लगवा चुके हैं। उन्होंने इस तरह से वैक्सीन लगावने के सनक का कारण बताने से पहले कहा कि ‘सरकार ने बहुत ही बढ़िया चीज (वैक्सीन) बनाई है।’

हर टीके से आराम मिलने का कर रहा है दावा

सबसे हैरानी की बात है कि मंडल का दावा है कि हर बार कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के बाद उसने बहुत ही अच्छा महसूस किया है। उनका कहना है कि टीके की शुरुआत से पहले उन्हें कई तरह की दिक्कतें थीं। खासकर घुटनों में काफी दर्द रहता था। लेकिन, हर टीके के बाद उनकी परेशानियां खत्म होती चली गईं। उनके मुताबिक अब उन्हें किसी तरह का दर्द भी नहीं होता।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.