HomeSportIPL नीलामी करा रहे ह्यूज एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिरे, नीलामी रूकी

IPL नीलामी करा रहे ह्यूज एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिरे, नीलामी रूकी

आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL) के दौरान शनिवार को बड़ी घटना हुई। नीलामी की एंकरिंग कर रहे ह्यूज एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। ब्रिटेन के रहने वाले ह्यूज को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया है।

ऑक्शन को तुरंत रोक दिया गया है। एडमीड्स श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा की बोली लगा रहे थे, तभी अचानक से ही बीच में ही गिर पड़े।

इसे भी पढ़े-एक दिन में कितनी बार पार्टनर अपने पार्टनर को करें Hug? जाने हग करने के फायदे

2500 ऑक्शन करा चुके हैं ब्रिटेन के ह्यूज

ब्रिटेन के रहने वाले ह्यूज फाइन आर्ट, क्लासिक और चैरिटी के ऑक्शन एक्सपर्ट हैं। वह 35 साल से भी लंबे समय से ऑक्शन करा रहे हैं और अब तक दुनिया भर 2500 से ज्यादा ऑक्शन करा चुके हैं।

वह चैरिटी ऑक्शन के लिए दुबई, हॉन्गकॉन्ग, कैसाब्लांका, न्यूयॉर्क, मुंबई, मोंटे कार्लो, लॉस एंजिल्स और टोक्यो सहित 30 से अधिक शहरों में जा चुके हैं।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्‍लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.