HomeUttarakhandअब उत्तराखंड में भी Metro चलाने की तैयारी, यहां बनेंगे स्टेशन

अब उत्तराखंड में भी Metro चलाने की तैयारी, यहां बनेंगे स्टेशन

खबर संसार, देहरादून: अब उत्तराखंड में भी Metro चलाने की तैयारी, यहां बनेंगे स्टेशन, इन दिनों उत्तराखंड में भी ट्रैफिक समस्या से लोग परेशान हैं। जिसके चलते उत्तराखंड सरकार ने केन्द्र सरकार के पास नियो Metro चलाने का प्रस्ताव भेजा हैं। केन्द्र सरकार की मंजूरी मिलने के बाद इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। उत्तराखंड में लंबे समय से मेट्रो चलाने की मांग उठती रही है।

ये भी पढे- Abhishek Bacchan को अपना दामाद बनाना चाहती थीं हेमा मालिनी, मगर….

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सरकार प्रथम चरण में केंद्र सरकार के साथ पचास प्रतिशत की हिस्सेदारी के साथ देहरादून के दो रूटों पर नियो मेट्रो चलाना चाहती है। दूसरे चरण में देहरादून को मेट्रो के जरिए हरिद्वार-ऋषिकेश से जोड़ा जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 1600 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है, राज्य सरकार इसके लिए लोन लेगी। केंद्र सरकार से मंजूरी मिलने के बाद, सरकार जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही करेगी।

देहराूदन के रूट और Metro स्टेशन

एफआरआई से रायपुर (13.9 किमी): Metro स्टेशन – एफआरआई, आईएमए ब्लड बैंक, दून स्कूल, कनॉट प्लेस, घंटाघर, गांधी पार्क, सीएमआई, आराघर, नेहरू कॉलोनी, अपर बद्रीश कॉलोनी, अपर नत्थनपुर, ओएफडी, हाथीखाना, रायपुर।

आईएसबीटी से गांधी पार्क (दूरी 8.5 किमी): स्टेशन – आईएसबीटी, सेवलाकला, आईटीआई, लालपुल, चमनपुरी, पथरीबाग, रेलवे स्टेशन, कोर्ट।

रूट में फिर किया गया बदलाव

पहले आईएसबीटी रूट के ट्रैक को जाखन तक ले जाने का प्लान था। लेकिन राजपुर रोड पर जमीन अधिग्रहण में ज्यादा दिक्कतों के चलते प्रथम चरण में इस रूट को गांधी पार्क तक सीमित किया गया है। गांधी पार्क में यह ट्रैक एफआरआई-रायपुर रोड ट्रैक में मिल जाएगा। नियो मेट्रो की लागत मूल मेट्रो के मुकाबले करीब एक हजार करोड़ रुपये कम आ रही है। केंद्र सरकार भी छोटे शहरों में नियो मेट्रो बनाने पर ही जोर दे रही है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.