HomeUttarakhandहादसा - चलती roadways बस में लगी आग, 37 यात्री थे सवार

हादसा – चलती roadways बस में लगी आग, 37 यात्री थे सवार

खबर संसार, देहरादून : हादसा – चलती roadways बस में लगी आग, 37 यात्री थे सवार, आज 37 यात्रियों से भरी रोडवेज बस में चलते-चलते आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि बस जलकर पूरी तरह खाक हो गई। बस में आग लगते ही चारो ओर चीख पुकार मच गई। यात्रियों को बड़ी मशक्कत के बाद बस से बाहर निकाला गया। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने बस में लगी आग को बुझाया।

ये भी पढें- पंजाब में आप की सरकार- 17वें मुख्यमंत्री बने bhagavant maan ने ली शपथ

मिली जानकरी के अनुसार आज दोपहर बुधवार को देहरादून से बरेली जा रही उत्तर प्रदेश की अमरोहा डिपो की रोडवेज बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देहरादून स्थित लच्छीवाला टोलप्लाजा को जैसे ही यूपी रोडवेज की बस ने पार किया तब बस में अचानक जोरदार आग पकड़ ली। बस में आग लगते ही यात्रियों की चीख-पुकार मचने लगी।

दमकल गाड़ियों ने बस में लगी आग पर पाया काबू

नन-फानन में बस में सवार सभी यात्रियों को उतारकर सुरक्षित जगह पहुंचाया गया। हादसे के वक्त बस में 37 यात्री सहित कंडेक्टर व ड्राइवर बस में सवार थे। हादसे के बाद दमकल गाड़ियों ने बस में लगी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। सूत्रों की मानें तो बस के इंजन में सबसे पहले आग लगी थी, जिसके बाद पूरी बस जल गई। हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.