मास्को, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके करीबियों के टॉप सीक्रेट परमाणु बंकर में चले जाने की खबर है। पुतिन के सीक्रेट बंकर में चले जाने की खबर से दुनिया में दहशत का माहौल है।
ब्रिटिश अखबार सन ने खोजी पत्रकार च्रिस्टो गोजेव के हवाले से दावा किया है कि रूसी राष्ट्रपति कार्यालय के अधिकारियों के प्लेन की हलचल पर नजर रखने से पता चला है कि व्लादिमीर पुतिन अब पश्चिमी साइबेरिया के सुरगुट इलाके में चले गए हैं।
इसे भी पढ़े-कम्यूनिटी एक्शन फार हेल्थ विषयक पर जिला स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ
वहीं पिछले दिनों रहस्यमय तरीके से गायब रहने वाले रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू के बारे में कहा जा रहा है कि वह यूराल पहाड़ियों में बने ऊफा के बंकर में छिपे हुए हैं। उनके इस दावे को रूसी रक्षामंत्री की बेटी क्सेनिया शोइगू (31) के ऊफा जाने से बल मिलता है।
पुतिन के लिए यहा बना है खास बंकर
क्सेनिया की हाल ही में ऊफा में तस्वीर सामने आई थी। इससे पहले यूक्रेन ने दावा किया था कि रूसी राष्ट्रपति के साथ तीखी बहस के बाद रक्षामंत्री सर्गेई शोइगू हार्ट अटैक का शिकार हो गए। रूसी रक्षामंत्री की बेटी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को लॉक कर दिया है जहां वह यूक्रेन के नीले और पीले रंग में नजर आ रही थीं।
ग्रोजेव ने कहा, ‘मुझे पूरा भरोसा है कि शोइगू एक बंकर में हैं।’ उन्होंने बताया कि विमानों पर नजर रखने से पता चला है कि ऊफा के लिए कई बार उड़ानें गई हैं। ग्रोजेव ने कहा कि इस इलाके में कई बंकर हैं जिससे उनके आवास के बारे में जवाब मिलता है। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत ही न्यायसंगत व्याख्या है। मैं इस निष्कर्ष पर भरोसा करता हूं।
मुझे पूरा भरोसा है कि वह कथित बंकर में हैं जो बहुत ही सुरक्षित है।’ पत्रकार ग्रोजेव का मानना है कि पुतिन कहीं और किसी अन्य बंकर में छिपे हुए हैं। पुतिन के विमानों की उड़ान को बहुत गोपनीय रखा जा रहा है जिससे उनकी जगह का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि माना जा रहा है कि वह सुरगुट गए हैं।
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

