HomeUttarakhandअधिकारियों के स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाही-रेखा आर्या

अधिकारियों के स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर होगी सख्त कार्रवाही-रेखा आर्या

देहरादून, खबर संसार। आज मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने महिला कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 3 दिवसीय गढ़वाल मंडल की बाल कल्याण प्रशिक्षण कार्यशाला का वर्चुअल माध्यम से सुभारम्भ किया। यह कार्यशाला 5 मई से 7 मई तक चलेगी जिसमें बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, सदस्य और किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य मौजूद रहेंगे ।कार्यक्रम का सुभारम्भ दीन दयाल उपाध्याय वित्त प्रशासन संस्थान सुद्धोवाला ,देहरादून में किया गया।

वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़ी मंत्री

उक्त कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ते हुए माननीया मंत्री महोदया ने समस्त अध्यक्ष/सदस्य बाल कल्याण समिति व सदस्य किशोर न्याय बोर्ड का स्वागत करते हुए कामना की कि उनके माध्यम से बच्चों को बेहतर संरक्षण प्राप्त होगा। साथ ही मा0 मंत्री जी ने आहवाहन किया कि आवश्यकता श्रेणी व विधि विरुद्ध श्रेणी के बच्चों के साथ संवेदनशीलता से व्यवहार किया जाए ।

इसे भी पढ़े-प्रदेश में नर्सिंग कॉलेजों को बढ़ाए जाने पर फोकस करना चाहिए: मुख्य सचिव

मा. मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि CWC/JJB को एक टीम के रूप में कार्य करते हुए विभागीय योजनाओं का लाभ बच्चों तक पहुचाएं ।माननीया मंत्री महोदया ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसी भी अधिकारी के द्वारा कोई अनियमितता या लापरवाही पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कठोर कारवाही की जाएगी।

CWC/JJB को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा

वही उत्तराखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्षा श्रीमती डॉ गीता खन्ना ने प्रशिक्षुओं से कहा कि राज्य के जन-जन से जुड़ने के लिए परीक्षा पर्व व पोक्सो संवेदीकरण कार्यशालाओं का आयोजन आयोग द्वारा किया जा रहा है। CWC/JJB को बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा। बच्चों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर हल करने के लिए समुदाय को मजबूत करने का कार्य बाल संरक्षण से जुड़ी सभी संस्थाओं/व्यक्तियों को करना चाहिए। बच्चों के साथ हमारा व्यवहार हमारी सभ्यता की ऊंचाइयों का परिचायक है।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.