HomeUttarakhandसीएम ने श्री केदारनाथ धाम ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

सीएम ने श्री केदारनाथ धाम ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की

केदारनाथ, खबर संसार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्री केदारनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर बाबा केदार से प्रदेश एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर उन्होंने श्री केदारनाथ में पधारे साधु-संतों से भेंट करने के साथ ही वहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत श्री केदारनाथ में हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाए और सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा के अन्दर पूर्ण किय जाएं।

15-20 हजार श्रद्धालुओं के प्रतिदिन ठहरने की उचित व्यवस्था

यह प्रयास किए जाएं कि यहां 15-20 हजार श्रद्धालुओं के प्रतिदिन ठहरने की उचित व्यवस्था रहे। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालु देवभूमि का अच्छा संदेश लेकर देश-दुनिया में जाएं, इसके लिए श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास सरकार द्वारा किये जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में भव्य एवं दिव्य केदारपुरी का निर्माण हो रहा है। श्री केदारनाथ एवं गौरीकुण्ड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर अध्यात्म एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत अनेक कार्य किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेन्द्र अजय, श्री अजय सेमवाल, श्री दिनेश उनियाल, श्रीनिवास पोस्ती, जिला पंचायत सदस्य कालीमठ श्री विनोद राणा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्री सुमंत तिवारी, विनोद शुक्ला, अपर मुख्य कार्य कारी अधिकारी केदारनाथ योगेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े-BJP ने मदन कौशिक को हटा, महेंद्र भट्ट को बनाया उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.