HomeUttarakhandप्रेमी को बेटा बता लिव इन में रह रही थी महिला, प्रेमी...

प्रेमी को बेटा बता लिव इन में रह रही थी महिला, प्रेमी ने की बेटे की हत्या

रूड़की, खबर संसार। जी, हां आप ने सही पढ़ा रूड़की में लिव इन में रह रहे एक महिला ने अपने पार्टनर युवक पर बेटे की हत्या कर शव गंगनहर में फेंकने का आरोप लगाया है। महिला और युवक 9 साल से लिव इन में रह रहे थे। महिला अपने प्रेमी को बेटा बनाकर एक ही घर में रहे थे ।

9 साल लिव इन रिलेशन में थी

पुलिस से मिली जानकारी गाजियाबाद की रहने वाली 40 वर्षीय मुस्कान, दिल्ली निवासी 28 वर्षीय कासिफ के साथ 9 साल लिव इन रिलेशन में थी। वह 9 साल से पिरान कलियर में आसिफ के साथ अपने बेटे 12 वर्षीय अयान को लेकर किराए में रह रही थी। आरोपी कासिफ और महिला दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। दोनों की मुलाकात दिल्ली में ही एक रिश्तेदारी में हुई थी। कासिफ कलियर में रहकर ही मजदूरी कर रहा था।

प्रेमी के साथ विवाद हो गया

महिला ने आसपास के लोगों को कासिफ को अपना बड़ा बेटा बता रखा था। पुलिस को भी महिला ने कासिफ को अपना बड़ा बेटा बताया। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। महिला ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार की रात उसका प्रेमी के साथ विवाद हो गया।

वह प्रेमी के मारपीट करने के डर से दरगाह परिसर में जाकर सो गई।रविवार की सुबह जब वह वापस कमरे पर आई तो बेटे को गायब देखा। उसने प्रेमी से बेटे के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद महिला और कासिफ ने बेटे की तलाश शुरू की। महिला ने सीसीटीवी कैमरे चेक करने की बात कही तो कासिफ गायब हो गया।

हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को कंबल की पोटली में रखकर गंगनहर में फेंक दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कासिफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस और जल पुलिस को गंगनहर में शव की तलाश करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- सीएम धामी ने रानीबाग स्थित एच फ्लैट की फैक्ट्री का जायजा लिया

हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.