यूएस फिड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कम वृद्धि किए जाने की उम्मीद से सोमवार को ग्लोबल मार्केट में पॉजिटीव सेंटिमेंट देखने को मिला। इसका असर घरेलू शेयर बाजारों पर भी देखने को मिला। BSE Sensex पर सुबह 327.66 अंक यानी 0.55 फीसदी की तेजी के साथ 60,228.03 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था।
इसी तरह निफ्टी पर 104.45 अंक यानी 0.58 फीसदी की बढ़त के साथ 17,963.90 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था। शुरुआती कारोबार में IDBI Bank के शेयरों में चार फीसदी की तेजी देखने को मिली। निफ्टी पर TECHM, TCS, HCLTECH, BHARTIARTL, TATAMOTORS का रंग हरा है यानी इन शेयरों में पॉजिटिव प्रतिक्रिया देखने को मिल रहा है।
पढ़ें चर्चित खबरें
वहीं TITAN, EICHERMOT, ICICIBANK जैसे बड़े शेयर लाल रंग में नजर आ रहे है, यानी गिरावट के संकेत दे रहे हैं। उतार चढ़ाव भरे बाजार में आज यानी 9 जनवरी 2023 को कुछ शेयर एक्शन दिखाने को तैयार हैं। ये शेयर आज बाजार में फोकस में रह सकते हैं। अगर इंट्राडे में बेहतर शेयरों की तलाश है तो इन पर नजर रख सकते हैं।
Tata Steel का इंडिया बिजनेस प्रोडक्शन तिमाही बेसिस पर 4.2 फीसदी बढ़कर 5 मिलियन टन और डिलीवरी वॉल्यूम 3.6 फीसदी घटकर 4.73 मिलियन टन हो गया। यूरोप बिजनेस प्रोडक्शन 6.25 फीसदी घटकर 2.25 मिलियन टन और यूरोप बिजनेस डिलिवरी वॉल्यूम 4.8 फीसदी बढ़कर 1.96 मिलियन टन हो गया।
पढ़ें चर्चित खबरें
HCL Tech
ODP Operations ने HCL Tech को अपने प्राथमिक भागीदार के रूप में चुना है। HCL ODP Operations को उसके कारोबार के संचालन के लिए एंड-टू-एंड आईटी ऑपरेशंस एंड एंटरप्राइज-वाइड डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन दिलाएगी।
Gland Pharma
कंपनी ने सेनेक्सी और सेनेक्सी होल्डिंग एंटिटीज में 100 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एफपीसीआई चीन फ्रेंच मिडकैप फंड और अन्य के साथ एक शेयर खरीद समझौता किया है।
पढ़ें चर्चित खबरें
National Fertilizers
कंपनी ने अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान कुल उर्वरक बिक्री में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 27 प्रतिशत की वृध्दि दर्ज की गई है। कंपनी ने अप्रैल-दिसंबर 2022 के दौरान कुल 49.71 लाख मिट्रीक टन उर्वरक बिक्री की है। जबकि पिछले साल की इसी अवधि में कपंनी ने 39.25 लाख मिट्रिक टन उर्वरक की बिक्री की थी।
Titan Company
वित्त वर्ष 2022-23 की तीसरी तिमाही के दौरान Titan Company की कुल बिक्री में सालाना आधार पर 12 फीसदी बढ़ातरी रही। पिछली तिमाही में कंपनी ने कुल 111 नए रिटेल आउटलेट जोड़े, जबकि ज्वैलरी बिजनेस 11 फीसदी बढ़ा है।
पढ़ें चर्चित खबरें
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें





































