रूद्रपुर, खबर संसार। जनपद में 9th International Yoga Day पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जनपद स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन सिटी क्लब रूद्रपुर में किया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, विद्यार्थियों सहित आम नागरिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
मेयर रामपाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी जिलाधिकारी विशाल मिश्रा, एसएसपी मन्जूनाथ टीसी ने सिटी क्लब में आयोजित योग कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ किया। सभी ने 9th International Yoga Day की बधाई दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी एवं प्रभारी डीएम विशाल मिश्रा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ व निरोग रहने के लिए अपनी जीवनशैली में योग को शामिल करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नियमित योग करने से शरीर लचीला व मजबूत बनता है और रोग प्रतिरोधन क्षमता बढ़ने के साथ ही शारीरिक, मानसिक रूप से स्वस्थ रहता है। उन्होंने कहा कि योग तनाव को दूर रखने व रक्त-सचांर को सही रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, इसलिए सभी व्यक्तियों विशेषकर युवा पीढ़ी को अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए।
हम सभी को उत्साह के साथ प्रतिदिन योग करना चाहिए: मेयर
इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि Yoga को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी को उत्साह के साथ प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग के माध्यम से शरीर को अनेक लाभ मिलते है। कहा कि दैनिक जीवन में योग को महत्व देने से जीवन अनुशासित रहने के साथ-साथ मन शांत रहता है।
नोडल अधिकारी एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी एसके सोनी ने बताया कि इस बार इस बार 9th International Yoga Day का आयोजन ’’वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’’ थीम पर मनाया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न स्थानों पर आयोजित योग कार्यक्रम में लोगों द्वारा योगाभ्यास किया गया।
सिटी क्लब में योग प्रशिक्षकों तरूण सिंह बगड़वाल, शीनम ठुकराल, अनुष्का ठुकराल, मनस्वी रायपा, दिव्या शर्मा द्वारा विभिन्न योग आसन कराए गए। योग कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, सीएमओ डॉ0 मनोज शर्मा, एसपी मनोज कत्याल, चन्द्रशेखर घोड़के, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, जिला पंचायतराज अधिकारी आरसी त्रिपाठी आदि शामिल थे।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
