हल्द्वानी, खबर संसार। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जनपद की एसओजी एवं मुखानी पुलिस ने 02 गुलदार की खाल के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा वन्य जीव-जन्तुओं की तस्करी करने वालों पर सर्तक नजर रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश पर एसओजी टीम एवं मुखानी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति जो कि साई हॉस्पिटल से मुखानी में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती था।
पढ़ें चर्चित खबरें
सूचना पर चैक किये जाने पर कब्जे से 02 अदद गुलदार की खाल बरामद कर मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक- 15.09.2023 को गिरफ्तार कर थाना मुखानी में मु0अ0सं0-260/2023 धारा 2/9/39/49बी/51/57 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम 429 भादवि के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि अधिक धन कमाने की लालसा में गुलदार को मारकर, चोरी छिपे सुखाकर हल्द्वानी ले आया था तथा अपना इलाज कराने अस्पताल आ गया। इलाज के उपरान्त दोनों खालों को बेचने की फिराक में था पुलिस की गिरफ्त में आ गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2,500/- रुपए नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है।
पढ़ें चर्चित खबरें
पुलिस टीम
- एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी
- 30नि0 सुनील गोस्वामी चौकी प्रभारी लामाचौड़
- हे0का0 त्रिलोक रौतेला एसओजी
- हे0का0 कुन्दन कठायत एसओजी
- हे0का0 अमीर अहमद मुखानी
- का0 दिनेश नगरकोटी एसओजी
- का0 अशोक रावत एसओजी
- का0 अनिल गिरी एसओजी
- का0 आलोक कुमार मुखानी
- कैलाश चन्द्र तिवारी उपवन क्षेत्राधिकारी सुरक्षा दल एसओजी हल्द्वानी
- वन दरोगा हरीश चन्द्र सिंह नयाल वन सुरक्षा दल एसओजी हल्द्वानी
- चालक राहुल कनवान वन सुरक्षा दल एसओजी हल्द्वानी
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें



























