HomeLife Styleप्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से लिपटे, खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, वीड‍ियों वायरल

प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे से लिपटे, खूब हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, वीड‍ियों वायरल

बिहार में प्रेम-प्रंसग से जुड़ा एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां घर वालों ने जब प्रेमिका की शादी उसके मन के विरुद्ध दूसरे लड़के से तय कर दी, जहां शादी की पूरी तैयारी चल रही थी, घर में टेंट लगा रहा था, बैंड बाजा भी हो चुका था, घर में शादी का माहौल परवान चढ़ने लगा था, तब शादी के 8 दिन पहले प्रेमिका रात के अंधेरे में घर छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई और फिर मंदिर में शादी रचा प्रेमी के घर चली गई।प

पुल‍िस जब लड़के के घर पहुंची तो लड़के और लड़की के बीच जबरदस्त ड्रामा हुआ। दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। पुलिस ने उन्हें बार-बार थाने चलने के लिए कहा, लेकिन वे दोनों एक-दूसरे से अलग नहीं होना चाहते थे। इस बात को लेकर लड़की के परिजन उसे समझाते रहे, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। उसने कहा कि वह किसी भी कीमत पर अपने प्रेमी उमेश के साथ रहेगी।

प्रेमी की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के धुनियांमारण गांव के उमेश यादव के रूप में की गयी। दोस्त बरहट थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव का रहने वाला है। लड़की की शादी 11 मार्च को होनी थी। घर पर कई रस्में भी निभाई गईं। लड़की के परिजनों के मुताबिक, उसके लिए उपयुक्त लड़का मिलने के बाद उसकी शादी तय कर दी गई। फिर भी वह भागकर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई।

परिजनों ने पुलिस से की थी शिकायत

बताया जाता है कि जब लड़की के परिजनों ने अपनी बेटी को घर में नहीं देखा तो वे लोग पुलिस के पास पहुंच गए। थानाध्यक्ष को सूचना देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई। इस मामले की गंभीरता से देखते हुए बरहट थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर लड़की को उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया।

पहले तो दोनों थाना आने को तैयार नहीं थे लेकिन पुलिस ने समझाकर प्रेमी जोड़े को लाया। परिजन बेटी को यहां समझाते रहे लेकिन लड़की अपनी बात पर अड़ी थी। देर शाम तक यह ड्रामा चलता रहा।

इस मामले में बरहट थानाध्यक्ष कुमार संजीव ने बताया कि लड़की के परिजनों की शिकायत पर पुलिस गांव पहुंची। दोनों को थाना लेकर आई। मामला प्रेम प्रसंग में शादी कर लेने का है। लड़का-लड़की दोनों बालिग हैं। अभी तक किसी भी तरफ से किसी के परिजन ने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.