HomeUncategorizedअखिलेश सेमवाल ने पीएम के जन्म दिन पर सफ़ाई कर्मियों को किया...

अखिलेश सेमवाल ने पीएम के जन्म दिन पर सफ़ाई कर्मियों को किया सम्मानित

अखिलेश सेमवाल ने पीएम के जन्म दिन पर सफ़ाई कर्मियों को किया सम्मानित जी, हां विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सफ़ाई कर्मियों को किया सम्मानित और अस्पताल में बाँटे फल और जूस।

भाजपा के मण्डल कार्यक्रम संयोजक राहुल जोशी ने बताया कि भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने सदी के महानायक नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पर भीमेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर भीमताल नगर के एक दर्जन सफ़ाई कर्मचारियों को शौल ओढ़ाकर सम्मानित किया। तत्पश्चात् सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचकर बीमारों को फल व जूस देकर उनका हालचाल जाना।

क्षेत्रवासियों ने मोदी की दीर्घायु की कामना व्यक्त कर शुभकामनाएँ प्रेषित की

भीमताल मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं और सफ़ाई कर्मियों तथा क्षेत्रवासियों ने मोदी जी की दीर्घायु की कामना व्यक्त कर शुभकामनाएँ प्रेषित की। कार्यक्रम के ज़िला सहसंयोजक योगेश रज़वार ने बताया कि इन दिनों भाजपा पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के तहत, नगर और गाँवों में सफ़ाई स्वच्छता एवं विद्यालयों की साफ़ सफ़ाई के कार्यक्रम करने जा रही है जो कि २ अक्तूबर के दिन, महात्मा गांधी जी की जयंती तक जारी रहेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम सहसंयोजक अखिलेश सेमवाल, पूर्व ज़िला पंचायत अध्यक्ष वीना आर्या, पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी, मनोज भट्ट, प्रदीप पाठक, बिशन पोखरिया, पुराण बृजवासी, कमल बृजवासी, कार्तिक कर्नाटक, योगेश तिवारी, मंजु जोशी, नीमा नेगी, आशु पाठक, पंकज उपरेती, आदि लोग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.