HomeUncategorizedघरेलू शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार हुआ 84 हजार के...

घरेलू शेयर बाजार ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार हुआ 84 हजार के पार

घरेलू शेयर बाजार ने आज नया रिकॉर्ड बनाया है। शेयर बाजार ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बना चुका है। कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन रिकॉर्ड बना है जब सेंसेक्स पहली बार 84 हजार के पार पहुंचा है। बीएसई सेंसेक्स के इतिहास में ये अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन है।

घरेलू बाजार ने कारोबार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ की थी। शुरुआत के सेशन में बाजार पर दबाव देखने को मिला था। सुबह 9.15 बजे ही सेंसेक्स 350 अंक तेजी के साथ खुला था। वहीं निफ्टी में भी 100 अंकों की तेजी देखने को मिली थी। इसके कुछ ही मिनटों में सेंसेक्स 175 अंक कम हो गया था। सेंसेक्स इस दौरान 83,370 अंक पर कारोबार कर रहा था। बाद में बाजार ने शानदार वापसी की थी।

हालांकि बाद में सेंसेक्स ने अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छुआ था। निफ्टी ने भी अपने नए रिकॉर्ड उच्च स्तर को छूआ। वैश्विक बाजारों में तेजी के साथ अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा चार साल से अधिक समय के बाद अपनी ब्याज दर में कटौती से घरेलू बाजार में तेजी आई है। शुरुआती सौदों में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 975.1 अंक उछलकर 84,159.90 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

ये शेयर रहे मुनाफे में

एनएसई निफ्टी 271.1 अंक की बढ़त के साथ 25,686.90 अंक के नए सर्वकालिक शिखर पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति, टाटा स्टील, लार्सन एंड टूब्रो, आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, नेस्ले, भारती एयरटेल और अदाणी पोर्ट्स के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे।

केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की-225 और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,547.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.