मोहित सूरी की डायरेक्शन में बनी अहान पांडे और अनीत पड्डा की डेब्यू फिल्म सैयारा बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तहलका मचा रही है। फिल्म ने पांचवें दिन 2 बजे तक ही 4.34 करोड़ का कलेक्शन कर लिया और रात के शोज़ के बाद आंकड़े और बढ़ने की उम्मीद है। अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 111.09 करोड़ पहुंच चुका है। इस शानदार कमाई के साथ सैयारा ने सलमान खान की सिकंदर (110.1 करोड़) और अक्षय कुमार की केसरी 2 को पीछे छोड़ दिया है।
फैंस हुए इमोशनल, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो
थिएटरों से निकलते फैंस के इमोशनल वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फिल्म की रोमांटिक कहानी ने दर्शकों को भावुक कर दिया। मोहित सूरी की 60 करोड़ बजट वाली यह फिल्म उनकी अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। 4 दिनों में ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली यह पहली रोमांटिक फिल्म बन गई है।
स्टूडेंट ऑफ द ईयर और धड़क को छोड़ा पीछे
सैयारा ने आलिया भट्ट-वरुण धवन की स्टूडेंट ऑफ द ईयर (70 करोड़) और जाह्नवी कपूर की धड़क (73 करोड़) जैसे डेब्यू फिल्मों के रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए।
अब तक का कलेक्शन इस तरह रहा
- पहले दिन: 21.5 करोड़
- दूसरे दिन: 26 करोड़
- तीसरे दिन: 35.75 करोड़
- चौथे दिन: 23.5 करोड़
- पांचवे दिन (2 बजे तक): 4.34 करोड़
रात के शोज़ के बाद पांचवे दिन की कमाई और बढ़ने के आसार हैं।
इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस



