HomeInternationalडोनाल्ड ट्रंप पर सनी लियोनी का बड़ा बयान, कही दिल की बात

डोनाल्ड ट्रंप पर सनी लियोनी का बड़ा बयान, कही दिल की बात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर हमेशा से ही दुनियाभर में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं रही हैं। खुद को सबसे ताकतवर और शांति का मसीहा मानने वाले ट्रंप पर अक्सर अपने बयानों से पलटने और विवादित फैसलों के आरोप लगते रहे हैं।

भारत-पाकिस्तान मसले पर मध्यस्थ बनने की कोशिश, भारत पर टैरिफ बढ़ाने का फैसला और रूस का बहाना—ये सब उनके कार्यकाल में सुर्खियों में रहा। बीबीसी से बातचीत में अभिनेत्री सनी लियोनी ने भी ट्रंप को लेकर अपना नजरिया साझा किया। उन्होंने कहा, “ये तो बड़ा मुश्किल सवाल है।”


‘दोस्तों के साथ राजनीति की बात से बचते थे’

सनी लियोनी ने बताया कि कैलिफोर्निया में रहते हुए उन्होंने ट्रंप के खिलाफ जबरदस्त माहौल देखा। उन्होंने कहा, “हम गेट-टुगेदर में राजनीति की चर्चा से बचते थे, क्योंकि इससे दोस्तों में बहस और मतभेद बढ़ सकते थे।”

उनका कहना था कि अमेरिका में ट्रंप के बारे में राय दो ध्रुवों में बंटी हुई है—या तो लोग उनसे बेहद नफरत करते हैं, या बहुत प्यार करते हैं, बीच का कोई रास्ता नहीं है।


‘कुछ नीतियां सही, कुछ पर कहने का मन नहीं करता’

सनी लियोनी ने ट्रंप की कुछ नीतियों की सराहना की, लेकिन कुछ बयानों और फैसलों को लेकर असहमति जताई। उन्होंने कहा, “कुछ बातें मुझे अच्छी लगती हैं, लेकिन कुछ पर लगता है कि अब बस बोलना बंद करो।”

सनी लियोनी ने यह भी कहा कि वे उस तरह की इंसान हैं जो चाहती हैं कि लोग अपने चुने हुए नेता का सम्मान और प्यार करें, चाहे मतभेद क्यों न हों।


सोशल मीडिया पर चर्चा

भारत में बसने के बाद भी सनी लियोनी का अमेरिका से जुड़ाव बना हुआ है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.