spot_img
spot_img
HomeHealthचंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी में सभी विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ओपीडी...

चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी में सभी विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ओपीडी परामर्श अब पूर्णतः निःशुल्क

खबर संसार हल्द्वानी.चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी में सभी विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का ओपीडी परामर्श अब पूर्णतः निःशुल्क. जी हा चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी को यह घोषणा करते हुए हर्ष हो रहा है कि दिनांक 2 नवंबर 2026 से अस्पताल की सभी विशेषज्ञ (ब्रॉड स्पेशियलिटी) एवं सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में चिकित्सकों द्वारा परामर्श पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।इस पहल का मुख्य उद्देश्य हल्द्वानी एवं संपूर्ण कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ एवं अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सलाह आसानी से उपलब्ध कराना है।

इस निःशुल्क परामर्श सुविधा के अंतर्गत अस्पताल के सभी प्रमुख चिकित्सा विभागों जैसे हड्डी रोग, सामान्य शल्य चिकित्सा, स्त्री एवं प्रसूति रोग, सामान्य चिकित्सा, फेफड़े एवं श्वसन रोग, बाल रोग तथा हृदय रोग, हृदय एवं वक्ष शल्य चिकित्सा, गुर्दा रोग, मूत्र रोग, पेट एवं पाचन तंत्र रोग, न्यूरोसर्जरी, प्लास्टिक सर्जरी सहित अन्य सभी विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशियलिटी विभागों में परामर्श उपलब्ध रहेगा।

ओपीडी का समय: प्रातः 9:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक

हल्द्वानी एवं आसपास के समस्त क्षेत्रवासियों से अनुरोध है कि वे इस विशेष पहल का लाभ उठाएँ तथा चंदन हॉस्पिटल, हल्द्वानी में अनुभवी विशेषज्ञ एवं सुपर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श प्राप्त करें।चंदन हॉस्पिटल कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों को सुलभ, किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.