खबर संसार, नई दिल्ली : अमेरिकी Research में खुलासा: भारत में 90 फीसदी लोगों में ‘ओमिक्रोन’ का खतरा ज्यादा, पूरे विश्व में आमिक्रोन वेरियंट का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी रिसर्च से पता चला है कि भारत में ‘ओमिक्रोन’ को लेकर खतरा ज्यादा मंडरा रहा है। जिन लोगों को कोविशिल्ड वैक्सीन लगी है उनमें से करीब 90 फीसदी लोगों पर ‘ओमिक्रोन’ संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा मंडरा रहा है। Research में कहा गया है कि सिर्फ ऐसे लोग ओमिक्रॉन के संक्रमण से बच रहे हैं जिन्होंने अमेरिका की फाइजर और मॉडर्ना वैक्सीन ली है।
ये भी पढें- ऐसे लोग भूल से भी न करें banana का सेवन, वर्ना रहेंगे बीमार
यहां बता दें कि भारत वैक्सीन लेने वाले लोगों को कोविशील्ड और को-वक्सीन के टीके लागाए जा रहे हैं। देश में अब कोरोना वायरस के इस नए वैरिएंट ओमिक्रोन संक्रमण के कुल 155 मामले हो गए हैं। कोरोना का नया वैरिएंट ‘ओमिक्रोन’ अब तक देश के 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश तक फैल चुका है। महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 54 मामले सामने आए हैं। लेकिन महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना के 902 नए केस सामने आए हैं। जो खतरे की घंटी है। कोरोना वायरस के मामले ब्रिटेन में तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए जर्मनी ने ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए कड़े यात्रा प्रतिबंध लागू कर दिए हैं।
हालांकि राहत की बात ये है कि भारत में वैक्सीन लेने वाले लोग ‘ओमिक्रोन’ से संक्रमित होने के बाद भी ज्यादा गंभीर रूप से बीमार नहीं हो रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, ऐसे लोग फिर से कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं, जिन्होंने ने कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाई है। संक्रमण से बचाने के लिए बूस्टर डोज ही एकमात्र समाधान है।
572 दिन बाद कोरोना के सबसे कम मामले
भारत में बीते 24 घंटों में कोविड-19 के 572 दिन में सबसे कम 6.563 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,4746,838 हो गई। वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 82.267 हो गई है।


