खबर संसार, देहरादून : चार धाम यात्रा से पहले यहां जरूर करवा लें Registration वर्ना…, उत्तराखंड में चार धाम यात्रा 03 मई से शुरू होने जा रही है। इसके लिए अब श्रद्धालुओं को यात्रा से पहले ई-पास और पंजीकरण करना अनिवार्य होगा। इसके लिए ऋषिकेश से देवधाम के दर्शन को रवाना होने से पहले तीर्थयात्रियों को फोटोमीट्रिक पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। अगर आप भी उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर जाने का विचार बनाने जा रहे हैं तो यहां Registration प्रोसेस के बार में पूरी जानकारी ले सकते हैं।
ये भी पढें- Shivpal मिले मुख्यमंत्री योगी से, भाजपा में जाने की अटकलें तेज!
कब खुलेंगे चारधाम के कपाट
बीते दो वर्षाें से कोरोनाकाल के बाद शुरू हुई चारधाम यात्रा में इस वर्ष 2022 में भारी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई जा रही है। गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट 03 मई को खुलेंगे। रुद्रप्रयाग स्थित केदारनाथ धाम के कपाट को 06 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा, जबकि चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट 08 मई को खुलेंगे।
ये है Registration की प्रक्रिया
चार धाम यात्रा से पहले तीर्थयात्रियों को पंजीकरण के लिए कतार में खड़े होने की जरूरत नहीं होगी। वे खुद कियोस्क मशीन से फोटोमीट्रिक पंजीकरण कर सकेंगे। केंद्र प्रबंधक प्रेमअनंत ने बताया कि फोटोमीट्रिक पंजीकरण की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कियोस्क मशीन की स्क्रीन ऑन होते ही Registration ऑप्शन आएगा। उसे क्लिक करते ही नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड दर्ज करना होगा। इस प्रक्रिया के बाद आपके मोबाइल पर एक ओटीपी नंबर आएगा। उसे दर्ज करने के बाद स्क्रीन पर व्यक्तिगत, परिवार का ऑप्शन आएगा। यदि आप अकेले यात्रा कर रहे हैं तो व्यक्तिगत ऑप्शन को क्लिक करेंगे। क्लिक करते कियोस्क मशीन के सामने लगा कैमरा ऑन हो जाएगा। फोटो शूट करने के बाद आपका स्वतरू पंजीकरण हो जाएगा। इस प्रक्रिया में 10 मिनट लगेंगे।
इस वेबसाइट पर करना होगा पंजीकरण
चारधाम पंजीकरण के लिए राज्य के स्थानीय निवासियों को उत्तराखंड चारधाम दर्शन के लिए अनिवार्य रूप से यात्रा ई-पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए badrinath-kedarnath.gov.in पर पंजीकरण करना होगा। वहीं, अगर कोई किसी अन्य राज्य से यात्रा के लिए आ रहा है तो उन्हें देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल smartcitydehradun.uk.gov.in पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद ही तीर्थ यात्रा के लिए अनुमति दी जाएगी।





