हल्द्वानी: रामनगर में BJP प्रत्याशी आगे, हल्द्वानी नगर निगम का परिणाम देर रात तक जी, हां निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के भाग्य का आज फैसला हो रहा है। आज सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई हो गई है। तो वहीं हल्द्वानी नगर निगम के मेयर प्रत्याशी का नतीजा देर रात तक आने की उम्मीद है।
हल्द्वानी नगर निगम और कालाढूंगी नगर पालिका के साथ-साथ लालकुआं नगर पंचायत चुनाव की मतगणना हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज में चल रही है। इधर सभासदों के रिजल्ट आने भी शुरू हो गए हैं। लालकुआं नगर पंचायत में बीजेपी ने जीत के साथ खाता खोला है। रामनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर बीजेपी ने लीड बनाई है।
पढ़ें चर्चित खबरें
नैनीताल जिले के निकायों की मतगणना जारी
रिटर्निंग ऑफिसर AP बाजपेई ने बताया कि हल्द्वानी नगर निगम के लिए 6 राउंड में मतगणना होनी है। इसके लिए 14 टेबल लगाई गई हैं। इसके अलावा लालकुआं और कालाढूंगी की मतगणना दो राउंड में होनी है। इसके लिए चार चार टेबल लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि कालाढूंगी नगर पालिका और लालकुआं नगर पंचायत के नतीजे करीब 1:00 बजे तक आ जाएंगे।
हल्द्वानी नगर निगम का रिजल्ट देर रात आने की उम्मीद
हल्द्वानी नगर निगम के नतीजे देर रात तक आने की उम्मीद हैं। उन्होंने बताया कि सबसे पहले वार्ड मेंबर और पार्षदों के नतीजे आएंगे। हल्द्वानी नगर निगम के मेयर पद के लिए 10 प्रत्याशियों की किस्मत का आज फैसला होना है। लालकुआं नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी जबकि कालाढूंगी नगर पालिका परिषद के लिए पांच प्रत्याशियों की किस्मत की फैसला होना है।
पढ़ें चर्चित खबरें
मतगणना के बाद हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
इसके अलावा नैनीताल जिले की नैनीताल नगर पालिका, भवाली नगर पालिका और भीमताल नगर पालिका की मतगणना नैनीताल में हो रही है। रामनगर नगर पालिका की मतगणना रामनगर में चल रही है। नैनीताल जिले के ऑब्जर्वर दीप्ति सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्था चाक चौबंद की गई है। मतगणना के बाद हुड़दंग करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
रिजल्ट आने शुरू
इस बीच सभासदों के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। लालकुआं नगर पंचायत के वार्ड नंबर 2 से सभासद के लिए भाजपा प्रत्याशी धन सिंह बिष्ट ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस की मीना रावत को 200 से अधिक मतों से हराया है। इधर रामनगर नगर पालिका में वार्ड नंबर 3 से सचिन कुमार आर्य ने 398 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की है। नैनीताल में वार्ड नम्बर 1 स्टाफ हाउस से निर्दलीय रमेश प्रसाद जीते हैं।
पढ़ें चर्चित खबरें
रामनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद की चुनाव अपडेट
रामनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के बीजेपी के उम्मीदवार मदन जोशी बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। तीनों निर्दलीय नरेंद्र शर्मा, मो अकरम और भुवन पांडे मदन जोशी से काफी पीछे हैं।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप




























