Homeस्कूलक्वींस स्कूल हल्द्वानी मे बाल दिवस मना धूमधाम से

क्वींस स्कूल हल्द्वानी मे बाल दिवस मना धूमधाम से

खबर संसार हल्द्वानी । क्वींस स्कूल हल्द्वानी मे बाल दिवस मना धूमधाम से। जी हा क्वींस पब्लिक स्कूल हल्द्वानी ‘ में आज बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय के सभी अध्यापकों ने मिलकर प्रातःकालीन विद्यालय प्रार्थना से प्रारंभ की, गणित के अध्यापक संजय काला जी ने अदभुत शिव तांडव कर सभी विद्यार्थियों एवम् सभा में उपस्थित सभी लोगों को अचंभित कर दिया।

क्वींस स्कूल हल्द्वानी मे बाल दिवस मना धूमधाम से

अध्यापिका भावना मेहरा ने गीतों की अभिव्यक्ति के माध्यम से बच्चों का मनोरंजन किया।अध्यापिका मंजरी जी ने गिटार के साथ गीत गाकर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। विद्यालय के सभी अध्यापक और अध्यापिका ने मिलकर बच्चों के मनोरंजन के लिए गीतों के रीमिक्स पर बहुत सुंदर नृत्य कर बच्चों का दिल जीत लिया। प्रधानाचार्य डॉ – बी ० बी० पांडे जी ने बाल दिवस क्यों मनाया जाता है और बच्चे किस प्रकार आने वाले समय का भविष्य निर्धारित करेंगे ।इस विषय में अपने विचार सांझा किए एवम् विद्यार्थियों के लिए ‘ एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल’ गीत गाकर सबको अपनी आवाज से मंत्र मुग्ध कर दिया।

विद्यालय प्रबंधक  आरपी  सिंह जी ने अंत में सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को चॉकलेट स्वरूप अपना आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक आर पी सिंह , विद्यालय उप प्रभांधिका श्रीमती – लिली सिंह, विद्यालय प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह कार्की, उप प्रशासनिक मोहदया श्रीमती स्नेहा कार्की , प्रधानाचार्य डॉक्टर बी० बी० पांडे, सभी गणमान्य गुरुजन उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.