HomeUttarakhandभारत-यूके समझौते से देहरादून के बासमती को मिला नया बाजार

भारत-यूके समझौते से देहरादून के बासमती को मिला नया बाजार

देहरादून : भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच हुए ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (FTA) से उत्तराखंड के बासमती चावल को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलने जा रही है। इस समझौते के तहत अब देहरादून ब्रांड का बासमती चावल इंग्लैंड के बाजारों में आधिकारिक रूप से बेचा जा सकेगा। इस जानकारी की पुष्टि वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने की है।


प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में हुआ समझौता

बीते दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में यह ऐतिहासिक FTA संपन्न हुआ। वाणिज्य मंत्री गोयल ने बताया कि यह समझौता छोटे व्यापारियों, उद्योगों, किसानों और विशेष रूप से सेवा क्षेत्र के युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा। इससे भारत और इंग्लैंड के बीच व्यापार बढ़ेगा और पूरे यूरोप को भी इसका लाभ मिलेगा।


उत्तराखंड के अलावा कई राज्यों के उत्पादों को मिली जगह

इस व्यापारिक समझौते में उत्तराखंड के बासमती चावल के साथ-साथ यूपी के खुर्जा की क्रॉकरी, मेरठ के खेल सामान, आगरा-कानपुर की लेदर उत्पाद, असम की चाय, और त्रिपुरा की प्राकृतिक रबर जैसी वस्तुएं भी सूचीबद्ध हैं।


देहरादून बासमती को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान

हालांकि बासमती चावल के निर्यात सूची में हिमाचल, यूपी, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर भी शामिल हैं, लेकिन देहरादून ब्रांड की मांग वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक है। इसकी ऑर्गेनिक किस्म को हाल ही में अंतरराष्ट्रीय पहचान भी मिली है। चावल मिलर राजेश बंसल और कारोबारी राहुल अग्रवाल ने इसे उत्तराखंड के लिए गौरवपूर्ण अवसर बताया और केंद्र व राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।


सीएम धामी बोले – किसानों और कारोबारियों के लिए अवसर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस समझौते को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इससे प्रदेश के किसानों और चावल कारोबारियों को नए बाजार मिलेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का बासमती चावल गुणवत्ता, खुशबू और स्वाद में श्रेष्ठ माना जाता है।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.